दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने इन भोजपुरी फिल्मो में साथ में काम किया है
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कितनी भोजपुरी फिल्मो में साथ में काम किया है?
क्या आप जानते हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने कितनी भोजपुरी फिल्मो में साथ में काम किया है? अगर नहीं जानते तो हम आपको इस पेज पर बता रहे हैं दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की उन सभी भोजपुरी फिल्मों के नाम जिनमे दोनों ने साथ में काम किया है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ को आज हर कोई जानता हैं भोजपुरी सिनेमा में वे जुबली स्टार कहे जाते हैं और आम्रपाली दुबे जी भोजपुरी क़्वीन कही जाती हैं, दोनों ने साथ में बहुत सारी भोजपुरी फिल्मों में काम किया हैं और इनकी हर फिल्म सुपर डुपर हिट रही है।
भोजपुरी इंडस्ट्री में जितनी भी जोड़िया सफल रही है उसमे सबसे पहले स्थान पर दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी है, इस जोड़ी की पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी जो की वर्ष 2014 में रिलीज़ हुई थी। यह आम्रपाली दुबे की भोजपुरी सिनेमा में पहली भोजपुरी फिल्म थी।
आइये अब जानते हैं उन सभी भोजपुरी फिल्मों के नाम जिनमे दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने साथ में काम किया हैं:
- निरहुआ हिंदुस्तानी (आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म)
- पटना से पाकिस्तान
- निरहुआ रिक्शावाला 2
- जिगरवाला
- राजा बाबू
- बम बम बोल रहा है काशी
- आशिक आवारा
- निरहुआ चलल ससुराल 2
- राम लखन
- मोकामा 0 किलोमीटर
- बेटा
- निरहुआ हिंदुस्तानी 2
- निरहुआ सटल रहे
- काशी अमरनाथ
- बॉर्डर
- निरहुआ हिंदुस्तानी 3
- निरहुआ चलल लंदन
- जय वीरू
- लल्लू की लैला
- रोमियो राजा
- निरहुआ हिंदुस्तानी 4
- मंडप भोजपुरी फिल्म
- फसल भोजपुरी फिल्म
तो जैसा की आप सभी ने पढ़ लिया की करीब 23 फिल्मों में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने साथ में काम किया है। इनमे से लगभग सभी फिल्मे सुपरहिट हुई हैं, कुछ फिल्मों को तो लोगो ने खूब सारा प्यार दिया है जैसे की निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन इत्यादि।
इन सभी फिल्मों की कामयाबी की वजह से आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रमुख एक्ट्रेस मानी जाती हैं। बाकी दिनेश लाल यादव जी का तो कहना ही क्या, आप सब ये सभी फिल्मे देखिये और अच्छी कहानी, अच्छे गानें और कॉमेडी का आनंद लीजिये।