प्रदीप पांडेय चिंटू की कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
कमांडो अर्जुन प्रदीप पांडेय चिंटू की आनेवाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। अभी इस फिल्म के रिलीज़ होने की कोई डेट सामने नहीं आई है। आइये जानते है कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म की अन्य जानकारियां जैसे की इस फिल्म के मुख्य कलाकार, फिल्म कब रिलीज़ होगी, फिल्म के ट्रेलर के बारे में, इसके निर्माता निर्देशक, फिल्म के गानें और फिल्म की कहानी क्या है।
प्रदीप पांडेय चिंटू की कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 29 अगस्त 2021 को यशी फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को भोजपुरी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर को अब तक एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर के वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है।
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट
यह फिल्म 10 सितम्बर से पूरे बिहार में रिलीज़ कर दी गई है और 17 सितम्बर से पूरे उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सिनेमा घरो में यह फिल्म रिलीज़ की जाएगी।
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं प्रदीप पांडेय “चिंटू”, रक्षा गुप्ता, काजल राघवानी और कार्तिक राजा।
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक
- इस फिल्म के निर्माता हैं: आदि पुदी पद्मनाभ रेड्डी
- निर्देशक और लेखक हैं: भिक्षु वुल्ली
- लेखक- साई किरण ODP
- कैमरामैन- GL बाबू
- आर्ट- शिवा श्रावणी
- एक्शन – मल्लेश और अंजलि
- कोरियोग्राफर- विक्की गुप्ता और सुरेश
- प्रोजेक्ट हेड: कुमार सौरव सिन्हा
- डिजिटल: अनिल कुमार सिंह
- डिजिटल हेड: विक्की यादव
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो नीचे दिया गया है आप लोग देखिये और आनंद लीजिये
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिव्यु
इस फिल्म के ट्रेलर से फिल्म की कहानी बिलकुल समझ नहीं आ रही है, ये हमारा अपना मत है, हो सकता है लोगो को कहानी समझ आ रही है, पुरे ट्रेलर में प्रदीप पांडेय चिंटू जी सिर्फ मार धाड़ ही कर रहे हैं, फिल्म की मुख्य हीरोइन कौन है ये भी समझ नहीं आ रहा है। लेकिन ट्रेलर से साफ़ पता चलता है की यह एक देशभक्ति फिल्म है। फिल्म के गानें भी उतने अच्छे नहीं लग रहे हैं। फिल्म में कभी कश्मीर की बात हो रही है और कभी नेताओ की, ट्रेलर में तीन गानों में तीन अलग अलग एक्ट्रेस चिंटू जी के साथ में दिख रही हैं। कुलमिलाकर इस फिल्म के ट्रेलर से कुछ नहीं पता चल रहा है हो सकता है फिल्म की कहानी अच्छी हो।
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म के ऑडियो और वीडियो गानें कैसे देखें और डाउनलोड करें
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी गई है आप लोग इन गानों का MP3 डाउनलोड करके सुन सकते हैं :
- मन मस्ती में डोले कानों में मिश्री घोले, जब लव यू लव यू हंस के लभरवा हमर बोले
- जेहि दिन करवाइबू जलपान खोल देब चुम्मा के दुकान
- मरद कवना काम के
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म की कहानी क्या है?
जैसा की ट्रेलर रिव्यु में हमने बताया की ट्रेलर देखने से हमें फिल्म की कहानी नहीं पता चली की असली कहानी क्या है लेकिन यह एक देशभक्ति की फिल्म है जिसमे प्रदीप पांडेय चिंटू आतंकवादियों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वे एक कमांडो के रोल में हैं। तो आप सभी लोगो से हम यही कहेंगे की आप लोग फिल्म देखिये और खुद कहानी उसी समय जान लीजियेगा।
कमांडो अर्जुन भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें ?
यह फिल्म 10 सितम्बर से पूरे बिहार में रिलीज़ कर दी गई है और 17 सितम्बर से पूरे उत्तर प्रदेश और दिल्ली के सिनेमा घरो में यह फिल्म रिलीज़ की जाएगी। उसके बाद यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी फिर हम सबके पास विकल्प होगा की इस फिल्म को डाउनलोड करके देख सकें।