भोजपुरी सिनेमा के टॉप कॉमेडियन की लिस्ट फोटो के साथ
देखें भोजपुरी कॉमेडियन की सम्पूर्ण लिस्ट, भोजपुरी अभिनेताओं की तरह यह कॉमेडी एक्टर भी भोजपुरी सिनेमा में प्रसिद्द हैं, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत ही तेजी से विकसित हो रहे हैं जिसके कारण आज भोजपुरी सिनेमा में अच्छे-अच्छे अभिनेता, अभिनेत्री के साथ साथ अच्छे कॉमेडियन और अच्छे विलेन भी आ रहे हैं, इन्ही अच्छे कॉमेडियन में से हम कुछ लोगो का नाम यहाँ पर फोटो के साथ दिखा रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा के अच्छे कॉमेडी एक्टर्स की सूची
मनोज टाइगर
मनोज टाइगर जी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडी एक्टर हैं, मनोज जी कॉमेडी के साथ-साथ विलन का रोल भी अच्छी तरह से करते हैं, आज कल ये विलेन के रोल में ज्यादा देखे जाते हैं। भोजपुरी फिल्म के दर्शको में मनोज टाइगर जी बताशा चाचा के नाम से प्रसिद्द हैं।
मनोज टाइगर जी भोजपुरी इंडस्ट्री के एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मे कर ली हैं। फिल्म निरहुआ रिक्शावाला में किये गए रोल बताशा चाचा के नाम से मनोज टाइगर का नाम बताशा चाचा पड़ गया और मनोज जी ने इसी नाम से एक फिल्म भी की है।
कॉमेडी के रोल मनोज जी बहुत ही अच्छी तरह से करते है और उनकी कॉमेडी देखकर हर कोई खुश होता है। मनोज टाइगर जी की कुछ प्रमुख फिल्मे है निरहुआ रिक्शावाला, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ चलल ससुराल 2 इत्यादि।
आनंद मोहन
आनंद मोहन जी भोजपुरी सिनेमा के सबसे पुराने और प्रसिद्द कॉमेडियन में से एक है, आनंद मोहन जी एक अलग तरह की कॉमेडी करते है जो की सभी दर्शकों को हसने पर मजबूर कर देती है। आनंद मोहन जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है।
आनंद मोहन जी भोजपुरी फिल्मो के गायक भी हैं, इनकी कुछ प्रमुख फिल्मे हैं: डमरू, दीवानापन, दिलेर, मेहंदी लगा के रखना इत्यादि।
संतोष श्रीवास्तव
संजय वर्मा
संजय महानंद
संजय महानंद भोजपुरी सिनेमा के उभरते हुए कॉमेडियन में से एक हैं, ये बहुत ही अच्छी कॉमेडी करते हैं, इन्होने भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव जी के फिल्मो में काम करके शुरुआत की थी।
संजय महानंद की कुछ प्रमुख फिल्मे हैं संघर्ष, राजा जानी, मेहंदी लगा के रखना, राम लखन, मै सेहरा बांध के आऊंगा, जिला चम्पारण इत्यादि।
प्रकाश जैस
प्रकाश जैस भी भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ ही फिल्मो में आप ज्यादातर प्रकाश जैस जी की कॉमेडी को देख पाएंगे। प्रकाश जैस जी की कुछ प्रमुख फिल्मे हैं: निरहुआ हिंदुस्तानी, बागी, लल्लू की लैला, निरहुआ चलल लंदन, आशिक आवारा इत्यादि।
सी पी भट्ट