भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री काजल राघवानी का जीवन परिचय
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री काजल राघवानी का जीवन परिचय :
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 में पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। काजल राघवानी गुजरात इंडस्ट्री से हैं, लेकिन वर्तमान में भोजपुरी सिनेमा में अभिनय कर रही हैं।
इनका मूल निवास तेहरा जिला बिहार में है, लेकिन इनका जन्म पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पटना यूनिवर्सिटी से की थी। इनकी एक बहन और दो भाई हैं , इनका उपनाम काजू है।
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री काजल राघवानी का फ़िल्मी कैरियर :
11 वर्ष की आयु में इन्होंने तमिल फिल्म में किरदार निभाया था। वर्ष 2011 में इन्होंने भोजपुरी फिल्म सुगना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने आशिक आवारा और पटना से पाकिस्तान में दिनेश लाल यादव के साथ काम किया।
पवन सिंह के साथ हुकुमत और भोजपुरिया राजा, मेहंदी लगा के रखना में खेसारी लाल यादव के साथ, मैं सेहरा बांध के आउंगा और दुल्हन गंगा पार के और बैरी कंगना 2 में रवि किशन के साथ काम किया है।
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री काजल राघवानी को प्राप्त पुरस्कार :
वर्ष 2016 में भोजपुरी फिल्म संघर्ष के लिए भोजपुरी बेस्ट एक्ट्रेस पीपुल्स च्वाइस अवार्ड दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स (IBFA) में मिला।
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री काजल राघवानी की प्रमुख फिल्में :
प्रतिज्ञा 2 , पटना से पाकिस्तान, मेहँदी लगा के रखना, हुकुमत, मैं सेहरा बांध के आउंगा , मेहँदी लगा के रखना 2 , संघर्ष, मैंने उनको सजन चुन लिया, सरकार राज, तेरे जैसा यार कहाँ आदि।