फुलवा भोजपुरी फिल्म को लड़कियाँ जरूर देखें (Fulwaa Bhojpuri Film 2023)
इस पेज पर हम फुलवा भोजपुरी फिल्म के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे। फुलवा भोजपुरी फिल्म रितेश पांडेय और प्रवेश लाल यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है। जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 15 जून को रिलीज किया गया है। यह एक पारिवारिक और संदेशप्रद फिल्म है फिल्म में एक लड़की जिसका नाम फुलवा है उसकी कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में फुलवा का किरदार प्रीती शुक्ला निभा रही हैं। आइये जानते हैं फुलवा भोजपुरी फिल्म की रिलीज डेट, कहानी, गानें और पूरी स्टार कास्ट के बारे में।
फुलवा भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
रितेश पांडेय और प्रवेश लाल यादव की इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर एंटरर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर 15 जून 2023 को रिलीज किया गया है। आप लोग फिल्म का ट्रेलर इस यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
फुलवा भोजपुरी फिल्म की रिलीज डेट
अभी इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त है।
फुलवा भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट
रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव, प्रीति शुक्ला, किरण यादव, माया यादव, दीपक सिन्हा, प्रेम दुबे और अन्य
फुलवा भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक
- निर्माता: मनीष जैन, मिश्रकेशी जैन, मंजुल ठाकुर
- निर्देशक: अनिल नैनन
- सह-निर्माता: सविता सिंह, अमर (अमर चंद मोशन पिक्चर्स)
- विशेष आभार : प्रदीप सिंह
- कहानी: अरविंद तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी
- पटकथा और संवाद: अरविंद तिवारी
- संगीत: मधुकर आनंद, सी.बी. दिनेश
- गीत: प्यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा, अरविंद तिवारी, सत्य सावरकर
- संकलन: संदीप पटेल
- छायांकन : सरफराज राशिद खान
- पार्श्व संगीत : असलम सूरती
- मारधाड़ : दिलीप यादव
- नृत्य-संजय कॉर्बे, एम.के. गुप्ता
- कला: अली प्रचार-मिंट भोजपुरी
- बैनर: एम जे फिल्म्स एंड स्टूडियो प्रेजेंट्स
- म्यूजिक ऑन: एंटरर 10 रंगीला
फुलवा भोजपुरी फिल्म के गानें
इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी हुई है आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं।
- नैना बावरा तोहार खीचे ला अपना ओर हो
- आज से हमरा मन के रहिया तोहार ओरा मुड़ गइल
- चाँद पर चाय पिएंगे
फुलवा भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया हैं आप लोग देखिये और आनंद लीजिये।
फुलवा भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी शिक्षा पर आधारित है। शिक्षा खातिर घर-घर में चेतना जगाईं जा, हर बहिन-बेटी के सपना पुराईं जा देखीं एगो बेटी के जबरदस्त संघर्ष अउर सफलता के शानदार कहानी। फिल्म में फुलवा नाम की एक लड़की है जो की गरीब परिवार में जन्म लेती है और वह पढ़ने लिखने में बहुत तेज रहती है। लेकिन फुलवा के पिता जी उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे होते हैं।
इसी बीच रितेश पांडेय जो की एक पढ़े लिखे इंसान के किरदार में रहते हैं उनकी मुलाकात फुलवा से हो जाती है। और उनको फुलवा से प्यार हो जाता है। लेकिन फुलवा की शादी होती है प्रवेश लाल यादव से जो की एक प्राइवेट स्कूल में चपरासी रहते हैं। फुलवा और उनकी शादी अच्छे से होती हैं और फुलवा कहती है की उसकी बाद एक ही इच्छा है की वह आगे पड़ेगी और कलेक्टर बनेगी।
फुलवा की इस बात पर उसकी सासु माँ बहुत ही गुस्सा होती हैं। और उसको पढ़ने नहीं देती हैं। लेकिन फुलवा के पति उसको किसी भी प्रकार से पढ़ाने का वादा करते हैं। लेकिन एक दिन एक्सीडेंट में फुलवा के पति का स्वर्गवास हो जाता है और फुलवा का सपना टूट जाता है। परन्तु उसको अपने पति की वो बात याद रहती है जिसमे की वे कहते हैं की तू हमार सपना पूरा करबू न !! उनका भी यही सपना था जो फुलवा का सपना था।
फिर फुलवा की सासु माँ बहुत मेहनत करके फुलवा की पढाई करवाती हैं और फिर फुलवा फिर से कलेक्टर की पढाई करना शुरू कर देती है। और इसी बीच रितेश पांडेय फिर फुलवा से मिलते हैं और उसको मदद करने का प्रयास करते हैं लेकिन फुलवा कोई मदद नहीं लेती और एक दिन वह कलेक्टर बन जाती है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी और प्रेरणाप्रद है। हम सभी से आग्रह करते हैं की इस फिल्म को अपनी बेटियों को जरूर दिखाए और उनको खूब पढ़ाये ताकि वे समाज में अपना और आप सभी का नाम रोशन करें।