अक्षरा भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, देखें इस फिल्म की कहानी और गानें
अक्षरा भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Akshara Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
अक्षरा एक भोजपुरी फिल्म का नाम है जो की अक्षरा सिंह की फिल्म है। और इस फिल्म का ट्रेलर 5 सितम्बर 2023 को रिलीज किया गया है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अक्षरा सिंह दिखाई दे रहीं हैं। फिल्म की कहानी अच्छी है और शिक्षा पर आधारित है। और तो और इस फिल्म में अक्षरा सिंह ने एक्शन भी किया हुआ है। आज हम इसी फिल्म के बारे में विस्तार से जानेंगे।
अक्षरा भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Akshara Bhojpuri Film Trailer)
इस फिल्म का ट्रेलर 5 सितम्बर 2023 को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर अच्छा है और आप सबको भी ये ट्रेलर देखना चाहिए। ट्रेलर के वीडियो का लिंक हमने नीचे दिया हुआ है।
अक्षरा भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Akshara Bhojpuri Film Release Date)
अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही आएगी हम इस पेज पर जानकारी दे देंगे।
इस फिल्म की सारी जानकारी आप सभी इस वीडियो में भी देख सकते हैं
अक्षरा भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Akshara Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है:
अक्षरा सिंह अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनित विशाल, जे. नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भाठ, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी, सतीश यादव और अन्य।
अक्षरा भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Akshara Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- कहानी: राकेश त्रिपाठी
- संगीत: ओम झा
- गीतकार: प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, सभा वर्मा, फनिदर राव, राकेश निराला
- छायाकार: जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी)
- क्रिएटिव डायरेक्टर:-कन्हैया एस.विश्वकर्मा
- संपादक:-गुर्जेंट सिंह
- वीएफएक्स:- फरहान जादा
- पोस्ट प्रोडक्शन:- लोटस स्टूडियो
- बैकग्राउंड म्यूजिक:- असलम सुरती
- कला निर्देशक:- राम बाबू ठाकुर
- कोरियोग्राफर:- कानू मुखर्जी
- कार्रवाई:-प्रदीप खड़का
- कार्यकारी निर्माता:- राजेश सिरसट और अखिलेश रा
- विशेष धन्यवाद:-महेश उपाध्याय
- सहायक निदेशक:-कुलदीप मिश्रा,सोनू सनम माही,राज.
- सहायक छायाकार:- राजीव
- प्रोमो ट्रैटर:- उमेश मिश्रा
- प्रोडक्शन मैनेजर: विश्वकर्मा प्रसाद, राज मौर्य, आर्यन विश्वकर्मा, और अभिषेक मौर्य
- स्टिल फ़ोटोग्राफ़र: तपन बेहरा
- कैमरा उपकरण:- ओम शांति ओम (अजय त्रिपाठी)।
- कैमरा टीम:-विमल तिवारी, दीपू त्रिपाठी, मन्नू, रोशन सिंह।
- लाइटमैन: सुनील मौर्य, गुड्डु, आनंद बिहारी, मोहन, भागवत।
- होटल: होटल शिवम ग्रांड
- स्थान:- भटहट (राजपुर), वी पार्क, गोरखपुर – उत्तर प्रदेश
- म्यूज़िक ऑन: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स
अक्षरा भोजपुरी फिल्म के गानें (Akshara Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- सात फेरा लगाला ये दूल्हे राजा
- सुनाइब हम कहानी
- अक्षरा टाइटल सांग
अक्षरा भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Akshara Bhojpuri Film Trailer Video)
ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है। आप सभी इस ट्रेलर के वीडियो को देखिये और हमें बताइये की यह ट्रेलर आप सबको कैसा लगा ?
अक्षरा भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिव्यु (Akshara Bhojpuri Film Trailer Review)
फिल्म के ट्रेलर रिव्यु की बात करें तो अच्छी कहानी के साथ यह फिल्म अच्छी बनी है। अक्षरा सिंह की एक्टिंग एक दम जबरदस्त है। फिल्म के गानें उतने अच्छे नहीं लग रहे हैं लेकिन ये तो अपनी अपनी पसंद की बात होती है। कुलमिलाकर यह एक अच्छी फिल्म बनी है जो की आप सभी को जरूर देखनी चाहिए क्योंकि फिल्म की कहानी का आधार बच्चो की शिक्षा पर आधारित है।
अक्षरा भोजपुरी फिल्म की कहानी (Akshara Bhojpuri Film Story or Plot)
अब बात करते हैं फिल्म की कहानी की, फिल्म की कहानी शुरू होती है अक्षरा सिंह से जब उनकी शादी नहीं हुई रहती। अक्षरा एक सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ाती हैं। वैसे इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराज गंज में हुई है। और सारे बच्चे बड़ी ही मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हैं। सारे बच्चो का एक ही लक्ष्य होता है की नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेना।
फिर अक्षरा सिंह की शादी हो जाती है। वो भी एक फौजी से जो की देश की सीमा पर रहकर देश की रक्षा करता है। और शादी होने के बाद अक्षरा सिंह कहती हैं की वे नौकरी नहीं करेंगी बल्कि वो शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहती हैं। लेकिन उनकी सासू माँ ये कहती हैं की वे पढ़ाने तो जा सकती हैं। लेकिन उनके सर पर से पल्लू नहीं हटना चाहिए, इस बात का ख्याल करके अक्षरा पढ़ाने को राजी हो जाती हैं।
फिर वो बच्चों को पढ़ाने लगती हैं, नवोदय विद्यालय की परीक्षा में तीन महीने बाकी होते हैं और उस एरिया के प्राइवेट स्कूल के मालिक विनीत विशाल रहते हैं जो की बच्चों की तैयारी नवोदय विद्यालय के लिए करवाते हैं। क्योंकि उनका स्कूल ढेर सारे पैसे लेकर नवोदय विद्यालय की तैयारी करवाता था इसलिए अब तक उनके स्कूल का कोई विरोधी नहीं था।
और इस वजह से उन्होंने अपने स्कूल से तैयारी करवाने के लिए फीस बीस हजार रूपए बढ़ा दी। लेकिन अक्षरा सिंह की पढ़ाई के आगे उनकी एक नहीं चलती और अक्षरा सिंह के कक्षा के सभी बच्चे नवोदय विद्यालय में सेलेक्ट हो जाते हैं। और फिर शुरू होती है अक्षरा सिंह और विनीत विशाल के बीच में लड़ाई। विनीत विशाल अपनी पहुँच की वजह से अक्षरा सिंह का स्कूल किसी झूठे केस के तहत बंद करवा देते हैं। जिससे की सारे बच्चे उनके प्राइवेट स्कूल में आयें। फिल्म में आगे बहुत सारी घटनाएं होती हैं और अक्षरा सिंह कैसे इन सबका सामना करती हैं यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
अक्षरा भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Akshara Bhojpuri Film?)
इस फिल्म को आप सभी ऑनलाइन भी देख पायेंगे और डाउनलोड करके भी देख पायेंगे लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद जब यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की जाएगी। जब भी यह फिल्म यूट्यूब पर आएगी तो हम इसी पेज पर फिल्म के वीडियो का लिंक दे देंगे।