Bhojpuri Industry Top Actors in Hindi
पढ़ें भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स (अभिनेता) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में, उनकी फिल्मे और उनके जीवन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी यहाँ पर दी गई है।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी जी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं, मनोज तिवारी जी की फिल्म “ससुरा बड़ा पैसा वाला” जो की 2003 में रिलीज़ हुई थी, को ही इस नई भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रानी चटर्जी थी।
मनोज तिवारी मूलतः उत्तर प्रदेश वाराणसी के रहने वाले है, वर्तमान समय में मनोज तिवारी जी भारतीय जनता पार्टी के सांसद है दिल्ली प्रदेश से। मनोज तिवारी जी की कुछ प्रमुख भोजपुरी फिल्मे हैं: ससुरा बड़ा पैसा वाला, दरोगा बाबू आई लव यू, बंधन टूटे ना, धरती पुत्र, गंगा इत्यादि।
मनोज तिवारी जी की सभी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
रवि किशन
रवि किशन न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री बल्कि हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के जाने माने अभिनेता है। आज के समय में रवि किशन का नाम भोजपुरी सिनेमा में बहुत ऊपर है। रवि किशन का जन्म वर्ष 1969 को हुआ था और यह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं।
रवि किशन की पहली भोजपुरी फिल्म हैं सैयां हमार जो की वर्ष 2003 में आई थी, और रवि किशन की दूसरी फिल्म “पंडित जी बताई न बियाह कब होइ ” सुपर डुपर हिट रही।
रवि किशन की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
जिस प्रकार मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम भोजपुरी सिनेमा में सबसे पहले आता हैं उसी प्रकार दिनेश लाल यादव का भी नाम आता है। दिनेश लाल यादव का जन्म वर्ष 1979 में उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले में हुआ था।
अपने शुरूआती दिनों में दिनेश लाल यादव सिर्फ भोजपुरी गाने गाते थे लेकिन गाने लोगो के द्वारा इतने पसंद किये गए की उनका नाम ही निरहुआ पड़ा गया और इसी नाम से वे भोजपुरी सिनेमा में आ गए।
दिनेश लाल यादव की पहली भोजपुरी फिल्म है “चालत मुसाफिर मोह लियो रे” और दूसरी फिल्म है “निरहुआ रिक्शावाला” यह फिल्म दर्शकों के द्वारा अत्यंत प्रसिद्द हुई और सुपर हिट हुई, इसके बाद दिनेश लाल यादव ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और सुपरहिट देने के मामले में जुबली स्टार कहे जाते हैं।
दिनेश लाल यादव की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
खेसारी लाल यादव का जन्म वर्ष 1986 में बिहार के सिवान जिले में हुआ और खेसारी लाल आज के भोजपुरी सिनेमा के एक जाने माने अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव एक गायक, अभिनेता और मॉडल भी हैं। खेसारी लाल का अभिनय भोजपुरी दर्शकों के द्वारा अत्यंत पसदं किया जाता है।
इनकी कॉमेडी, इनके गाने भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों में सुपर हिट होता है। खेसारी लाल की भोजपुरी सिनेमा में पहली फिल्म है “साजन चले ससुराल” जो की वर्ष 2011 में आई थी। और इसी फिल्म के साथ भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव का डंका बजने लगा।
इनकी पहली फिल्म ही सुपर डुपर हिट हुई और फिर भोजपुरी सिनेमा में इनकी फिल्मो का सुहाना सफर शुरू हो गया।
खेसारी लाल यादव की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
पवन सिंह का (जन्म 5 जनवरी 1986) में हुआ है, पवन सिंह एक भारतीय पार्श्व गायक, अभिनेता और मीडिया व्यक्तित्व हैं। पवन सिंह को दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार प्राप्त है।
पवन सिंह ने एक गायक के रूप में भोजपुरी भाषा के पॉप एल्बमों में काम किया है। उनका पहला एल्बम ओढनिया वाली थी, जो 1997 में रिलीज़ हुई थी। 2004 में, उन्होंने फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से अपने अभिनय की शुरुआत की।
उन्होंने 2007 की फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम में अपनी पहली मुख्य भूमिका निभाई। 2008 में पवन सिंह ने लॉलीपॉप लागेलु एल्बम जारी किया। पवन सिंह को 2016 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार दिया गया।
2020 में, उन्होंने अमेरिकी डांसर और अभिनेत्री Lauren Gottlieb के साथ कमरिया हिला रही है गाने के साथ हिंदी सिनेमा में शुरुआत की।
पवन सिंह की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
विराज भट्ट
बिराज भट्ट एक नेपाली अभिनेता हैं जिन्होंने मुख्य रूप से नेपाली सिनेमा में काम किया है। उन्होंने कुछ भोजपुरी और थारू भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने नेपाली, भोजपुरी और थारू जैसी विभिन्न भाषाओं में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें नेपाली फिल्म खल नायक (2008) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
उन्होंने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म लागल रहा ए राजा जी (2007) में अभिनय किया। उन्होंने मर्द तांगेवाला (2009), हम है हीरो हिंदुस्तानी (2009), मर्द रिक्शावाला (2010), जानवर (2012), पंचायत, महाभारत, दुर्गा, रंग, गुंडे, त्रिशूल, शूटर, दामिनी, जैसी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का “ही मैन” कहा जाता है। उन्होंने 5 साल की अवधि में 80 से अधिक भोजपुरी फिल्मो में अभिनय किया।
बिराज भट्ट की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
यश कुमार मिश्रा एक युवा प्रतिभाशाली भोजपुरी अभिनेता और गायक हैं। वर्ष 2013 में, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। यश ने भोजपुरी फिल्मों जैसे ‘हीरो गम्छेवाला’, ‘कसम पैदा करने वाले की’,’ नागराज’,’सरगना कुशीनगर रंगदारी टैक्स’,’एक रजाई तीन लुगाई’,’लुटेरे’, इत्यादि में काम किया है।
यश कुमार मिश्रा की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
प्रदीप पांडेय (चिंटू)
प्रदीप पांडे (जन्म 9 दिसंबर, 1992), जिन्हें चिंटू पांडे के नाम से जाना जाता है, मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। 2009 में प्रदीप पांडे ने भोजपुरी फिल्म दीवाना से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्होंने जूरी मेंशन अवार्ड जीता।
प्रदीप पांडे फिल्म निर्माता राजकुमार आर पांडे के सबसे बड़े बेटे हैं, जिन्हें ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।
प्रदीप पांडे को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में “चिंटू” और “प्रदीप पांडे चिंटू” के नाम से भी जाना जाता है।
प्रदीप पांडे चिंटू की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
अरविन्द अकेला (कल्लू)
अरविन्द अकेला (कल्लू जी) पूरे भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। अरविंद अकेला का जन्म 26-जुलाई-1997 को बिहार के बक्सर में हुआ था। वह अभिनय, गायन और नृत्य में भी बहुत अच्छे हैं। अरविन्द अकेला भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए पूरे भारत, विशेष रूप से पूर्वी यूपी, बिहार और विदेशों में प्रसिद्द हैं।
अरविन्द अकेला (कल्लू) की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
रितेश पांडे का जन्म 14 मई 1991 को हुआ है, यह एक भारतीय पार्श्व गायक, मॉडल और अभिनेता हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। उन्हें भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में प्रमुख कलाकारों में से एक माना जाता है।
ये मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करते हैं। उन्होंने अपने गायन करियर की शुरुआत भोजपुरी एल्बम के साथ की थी, जो 2010 में रिलीज़ हुई थी। रितेश पांडेय भोजपुरी फिल्मो में कार्य करने के बाद (बलमा बिहार वाला 2 (2016) और तोहरे मेरे बसेला प्राण (2017)) प्रसिद्द हुए।
उनका गीत “हैलो कौन” यूट्यूब पर 500 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 2020 में ग्लोबल यूट्यूब म्यूजिक वीडियो चार्ट पर नंबर 1 पर पहुंच गया और अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला भोजपुरी गीत बन गया।
रितेश पांडेय की सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें