घर जमाई भोजपुरी फिल्म प्रमोद प्रेमी यादव की सम्पूर्ण जानकारी
घर जमाई भोजपुरी फिल्म प्रमोद प्रेमी यादव की सम्पूर्ण जानकारी (Ghar Jamai Bhojpuri Film all Information)
घर जमाई प्रमोद प्रेमी यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है, इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ मुख्य भूमिका में स्मृति सिन्हा हैं। आइये जानते हैं घर जमाई भोजपुरी फिल्म की अन्य जानकारियाँ जैसे की फिल्म का ट्रेलर, फिल्म कब रिलीज़ होगी? फिल्म की स्टार कास्ट, निर्माता, निर्देशक, फिल्म के गानें और फिल्म की कहानी कैसी है इत्यादि।
घर जमाई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Ghar Jamai Bhojpuri Movie Trailer)
इस फिल्म का ट्रेलर 11 दिसंबर 2022 को B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, हमने फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है।
घर जमाई भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Ghar Jamai Bhojpuri Movie Release Date)
इस फिल्म का टेलीविज़न प्रीमियर जनवरी 2022 में हो गया है यानी की फिल्म टीवी चैनल पर पहले ही दिखाई जा चुकी है।
घर जमाई भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार (Ghar Jamai Bhojpuri Movie Main Cast)
इस फिल्म में मुख्य कलाकार हैं प्रमोद प्रेमी , स्मृति सिन्हा , संजय पांडेय, अयाज़ खान, महेश आचार्य ,रजनीश पाठक ,पल्लवी कोहली, उज्जैर खान , सुभाष चव्हाण, पूनम वर्मा ,संगीता राय, दिव्या शर्मा ,शनि शर्मा ,आदर्श विक्रम, डॉ सुरेश यादव, वंदना दुबे ,चंद्र प्रकाश शर्मा, परमाननद मिश्रा, सिम्मी भाटिया ,विकाश
घर जमाई भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्य (Ghar Jamai Bhojpuri Movie Director, Producer and Other Members)
निर्देशक | इश्तियाक़ शेख़ बंटी |
संगीतकार- | अमन श्लोक |
गीतकार:- | प्यारे लाल यादव , शेखर मधुर , संतोष पूरी |
गायक:- | प्रमोद प्रेमी यादव, प्रियंका मौर्या, सुप्रिया चीरा, रोहित रुद्रा ,शिल्पी राज |
कथा पटकथा | इश्तियाक़ शेख़ बंटी |
संवाद- | दिलीप कुमार रावत |
छायांकन- | हरीश सावंत |
कोरियोग्राफर | कानू मुखर्जी |
आर्ट डायरेक्टर | संजय कुमार |
कार्यकारी निर्माता HIGH IQ | सुभाष चव्हाण |
निर्माता | संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल |
घर जमाई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Ghar Jamai Bhojpuri Movie Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया है, आप लोग देखिये और आनंद लीजिये
घर जमाई भोजपुरी फिल्म के गानें डाउनलोड करें (Download MP3 and Video Songs of Ghar Jamai Bhojpuri Film)
इस फिल्म के कुछ गानें नीचे दिए गए हैं, आप लोग इन गानों को किसी भी भोजपुरी म्यूजिक प्लेटफार्म से डाउनलोड करके सुन सकते हैं।
- रवीना भाभी जी
- हमरो फीवर तोहरो फीवर बीपी बदहाल थोड़ा थोड़ा बा
- व्रत महादेव के
घर जमाई भोजपुरी फिल्म की कहानी (Ghar Jamai Bhojpuri Film Story)
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है विजय भैया से यानि की प्रमोद प्रेमी से जो की इस फिल्म में एक ऑटो ड्राइवर है और वे उनके गाँव के हॉस्पिटल में रहने वाली डॉक्टर (स्मृति सिन्हा) से प्यार करने लगते है लेकिन स्मृति की जिद होती है की उनकी शादी किसी डॉक्टर से ही हो और उनके पिता चाहते हैं की लड़का घर जमाई बने।
इसी चक्कर में विजय जी नकली डॉक्टर बन जाते हैं और किसी तरह से डॉक्टर की डिग्री भी पा जाते हैं। फिर और झोलझाल करके स्मृति से शादी भी कर लेते हैं लेकिन शादी के समय ही स्मृति को पता चल जाता हैं की उनकी शादी विजय से हो रही है। फिलहार उनकी शादी हो जाती है लेकिन अब देखना यह है की क्या उनकी शादी चल पाती है की नहीं, क्या उनका नकली डॉक्टर बनना सबको पता चल जायेगा और क्या अंत में सब कुछ ठीक हो पायेगा की नहीं ? यह सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।
घर जमाई भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to Watch and Download Ghar Jamai Full Bhojpuri Film)
अभी घर जमाई फिल्म का सिर्फ ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, पूरी फिल्म जल्द ही रिलीज़ की जाएगी और फिर आप लोग इस फिल्म को देख भी पाएंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे।