टुन टुन भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
टुन टुन भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Tun Tun Bhojpuri Film Trailer, Release Date, Star Cast, Story, Audio and Video Songs)
टुन टुन भोजपुरी फिल्म एक ऐसी फिल्म हैं जो की एक कुत्ते पर आधारित है, इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया गया है। भोजपुरी भाषा की यह पहली फिल्म हैं जो की एक कुत्ते की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म से यह पता चलता हैं की भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री अब दिन ब दिन नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जैसे की फिल्म का ट्रेलर, रिलीज़ डेट, मुख्य कलाकार, फिल्म की कहानी इत्यादि।
टुन टुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Tun Tun Bhojpuri Film Trailer)
टुन टुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 25 जून 2023 को वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
टुन टुन भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Tun Tun Bhojpuri Film Release Date)
अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
टुन टुन भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट (Tun Tun Bhojpuri Film Star Cast)
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं: नीलम गिरी, संजय पांडे, अनूप अरोड़ा, भानु पांडे, रीना रानी, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शनि शर्मा, लालधारी, शिवचरण यादव, मधु राज और रिंकू यादव
टुन टुन भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक और अन्य सदस्य (Tun Tun Bhojpuri Film Director, Producer and Other Members)
- निर्माता: आर रत्नाकर कुमार
- कहानी और निर्देशन: पराग पाटिल
- सह-प्रीकोडर: कुलदीप श्रीवास्तव
- पटकथा और संवाद: राकेश त्रिपाठी
- संगीत: आजाद सिंह, आजाद सिंह और प्यारे लाल कवि जी
- गायक: प्रियंका सिंह, शिल्पी राज और जीतेंद्र सिंह जीतू
- बैकग्राउंड म्यूजिक: असलम सुरती
- संपादक: राजेश शाह
- डीओपी: माही सरला
- एरियल: दीपक सिंह
- कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी
टुन टुन भोजपुरी फिल्म के गानें (Tun Tun Bhojpuri Film Songs)
इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं, हम नीचे कुछ गानों की लिस्ट दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो सुन और देख सकते हैं।
- राजा बाबू के करा वेलकम
- भोजपुरिया तो चलेला जुगाड़ पा
- अपना माई के बिना
टुन टुन भोजपुरी फिल्म की कहानी (Tun Tun Bhojpuri Film Story)
टुन टुन भोजपुरी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं नीलम गिरी और उन्होंने बहुत ही अच्छी एक्टिंग की हुई है। फिल्म की कहानी में ये होता है की नीलम गिरी एक गरीब परिवार की लड़की रहती हैं और उनके पिता जी नहीं रहते सिर्फ उनकी माँ रहती हैं। जानकी नाम की एक दादी रहती हैं और नीलम को एक डॉग का बच्चा जिसका नाम टुन टुन रहता है, देती हैं और कहती हैं की वह इस डॉग के बच्चे को उसकी माँ को ढूंढ़कर मिला दे। नीलम डॉग को लेकर आती हैं बड़ी ही धूम धाम से। नीलम अपने डॉग को बहुत पसंद करती हैं। और उनकी खूब सेवा करती हैं उनकी माँ उन्हें कहती हैं की वह जानवर है वो उसे इंसानो की तरह ख्याल मत किया करे।
एक दिन नीलम की माँ का एक्सीडेंट हो जाता है और वह हॉस्पिटल में भर्ती रहती हैं। नीलम माँ दुर्गा की आराधना करती हैं और कहती हैं की उनकी माँ और उसने कभी भी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा तो हमारे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। और फिर जानकी देवी कहती हैं की जो जानवरों से बहुत प्यार करते हैं उन्हें भगवान किसी न किसी रूप में मदद जरूर करते हैं। और जानकी देवी ने अपने मरने के बाद अपनी सारी जायदाद नीलम के नाम पर कर दिया। वह बहुत अमीर हो जाती हैं और खूब ऐशो आराम से रहती हैं। नीलम अपनी माँ को बचाने के लिए बड़े से बड़े हॉस्पिटल में जाती हैं लेकिन उनकी माँ की तबियत ठीक नहीं होती। और नीलम समाचार पत्रों में छपवा देती हैं की जो भी टुन टुन की माँ को ढूंढेगा उसे पांच लाख का इनाम दिया जायेगा।
लेकिन टुन टुन की माँ नहीं मिलती और उधर धीरे धीरे नीलम यह बात भूलने लगती हैं की टुन टुन को उसकी माँ से भी मिलवाना है। और एक दिन उनकी माँ ही कहती है की तुम ये बात भूल गई हो की टुन टुन को उसकी माँ से मिलवाना है। और उनकी माँ का देहांत हो जाता है। और फिर क्या नीलम टुन टुन को उसकी माँ से मिलवा पाएंगी या नहीं ? यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।
टुन टुन भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to watch and Download Tun Tun Bhojpuri Film of Pramod Premi Yadav)
जब फिल्म रिलीज़ की जाएगी फिर आप लोग इस फिल्म को देख पाएंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे।
टुन टुन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Tun Tun Bhojpuri Film Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है।
इस फिल्म को लेकर भोजपुरी के मशहूर एक्टर अवधेश मिश्रा जी ने कहा:
पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म का ऐसा भावपूर्ण छवि देखा, जो मुझे बिना किसी के कहे, मजबूर कर दिया इसे शेयर करने को। बिना किसी स्टार, सुपर स्टार का शायद यह पहला पोस्टर है जिसमें इन बेजुबानों की ये ख़ामोश आंखें बिना बोले न जाने कितने संवाद व्यक्त कर रही। मैं ये तो नहीं जानता कि इस फिल्म का कथानक क्या है या फिर ये फिल्म कैसी होगी पर इस तरह का पोस्टर देखकर निश्चित लगता है कि, भोजपुरी के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। इसके लिए निर्माता रत्नाकर कुमार जी और निर्देशक पराग पाटिल जी को तहे दिल से धन्यवाद ।।