देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Devrani Jethani Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
देवरानी जेठानी एक भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह फिल्म देवरानी और जेठानी के रिश्ते पर बनी है इस फिल्म में जेठानी के रोल में रिंकू घोष हैं और देवरानी के रोल में काजल राघवानी हैं। जैसा की नाम से ही पता चल रहा है की यह एक पारिवारिक फिल्म है। तो आइये देखते है इस फिल्म में क्या क्या है।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Devrani Jethani Bhojpuri Film Trailer)
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 24 जून 2023 को B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा है आप लोग जरूर देखिएगा। हमने ट्रेलर के वीडियो का लिंक नीचे दिया हुआ है।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Devrani Jethani Bhojpuri Film Release Date)
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है, यह फिल्म 12 अगस्त 2023 को B4U TV चैनल पर दिखाई जा चुकी है। और जल्दी ही यह फिल्म B4U के यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Devrani Jethani Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है: गौरव झा ,काजल राघवानी , रिंकू घोष ,देव सिंह ,संजय पांडेय , ललित उपाध्याय , रिंकू भारती
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Devrani Jethani Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- निर्देशक – अजय कुमार झा
- निर्माता – प्रदीप सिंह व प्रतीक सिंह (वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस )
- संगीतकार- ओम झा
- गीतकार- अरविन्द तिवारी
- गायक:- अलका झा , ओम झा , प्रियंका सिंह , विकास सोनकर ,संध्या सरगम, ममता राउत
- लेखक – अरविन्द तिवारी
- छायांकन- डी .के. शर्मा
- कोरियोग्राफर – कानू मुख़र्जी
- आर्ट डायरेक्टर – रणधीर दास
- संकलन – गुर्जंट सिंह
- पोस्ट प्रोडक्शन – 3 स्टूडियो
- कार्यकारी निर्माता – अनवर वीरानी व कमल यादव
- म्यूजिक और सभी राइट्स – B4U भोजपुरी
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म के गानें (Devrani Jethani Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं और यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- ससुर जी के लक्ष्मी
- देवर जी दूल्हा बनके
- हम हई जेठानी हम हई देवरानी
- हसत चिरैया उड़ जाई रे राम
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Devrani Jethani Bhojpuri Film Trailer Video)
ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है। आप सभी इस ट्रेलर के वीडियो को देखिये और हमें बताइये की यह ट्रेलर आप सबको कैसा लगा ?
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की कहानी (Devrani Jethani Bhojpuri Film Story or Plot)
इस फिल्म की कहानी बड़ी ही मार्मिक है। फिल्म में एक परिवार रहता है जिसमे दो भाई रहते हैं, बड़े भाई हैं देव सिंह और छोटे भाई हैं गौरव झा। बड़े भाई की शादी हुई रहती है रिंकू घोष से और छोटे भाई की शादी नहीं हुई रहती।
पूरा परिवार हसीं खुशी से रहता है और बड़ी बहु यानी रिंकू घोष को पूरा परिवार लक्ष्मी मानता है। और फिर छोटे भाई की शादी की बात चलने लगती है, उनको लड़कियों की फोटो दिखाई जाती हैं। लेकिन वे काजल राघवानी से प्यार करते हैं और अपनी भाभी को यह बात बताते हैं।
इधर गौरव के परिवार वाले इस शादी के लिए मान जाते हैं और उधर काजल के पिता जो की संजय पांडेय हैं अपनी बेटी की शादी के लिए मान जातें हैं। दोनों की शादी हो जाती हैं बहुत धूम धाम से। जब काजल घर आती हैं तो रिंकू घोष जेठानी बन जाती हैं और काजल उनकी देवरानी।
काजल को घर के काम जैसे की दूसरे की सेवा करना, खाना बनाना, अपने परिवार में बड़ो का सम्मान करना इत्यादि नहीं आता क्योकि वे अमीर परिवार से रहती हैं और उन्होंने यह सब अपने घर पर नहीं किया हुआ होता।
काजल को उनकी जेठानी और दादी हमेशा टोकते रहते हैं जब काजल कोई काम अच्छे से नहीं कर पातीं। और ऐसी छोटी छोटी बातो की वजह से वे एक दूसरे से झगड़ा करने लगती हैं और धीरे धीरे उनके पति भी इस झगड़े में शामिल होने लगते हैं।
धीरे धीरे बात बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और काजल गौरव से कहती हैं की वे इस घर को छोड़कर कहीं और चलें नहीं तो वे उन्हें छोड़ देंगी। गौरव भी अपने भाई से कहते हैं की आप सभी लोग मेरी कमाई से जलन करते हो, वे अपने पिता और भाई से कहते हैं की मेरे पालन पोषण में जितना खर्चा हुआ हैं वे देने को तैयार हैं लेकिन वे इस घर में नहीं रहेंगे और घर छोड़कर चलें जातें हैं।
इधर रिंकू का परिवार इस वजह से परेशान रहता है और एक दिन रिंकू का एक्सीडेंट हो जाता है और उनका देहांत हो जाता है। फिर काजल और गौरव भी घर आते हैं और रिंकू को अंतिम बिदाई देते हैं। फिल्म का ट्रेलर यहीं पर समाप्त हो जाता है, लेकिन फिल्म यहाँ पर समाप्त होती है या नहीं यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
लेकिन यह फिल्म की कहानी अच्छी है थोड़ा दुखभरी लगती है लेकिन कहानी का मुख्य भाग यही है और आज के समय में ऐसा हर परिवार में हो रहा है। तो हम आप सभी से आग्रह करतें है की इस फिल्म को जरूर देखें और बहुत कुछ सीखें।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Devrani Jethani Bhojpuri Film?)
जैसा की हमने बताया की इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है और जल्द ही यह फिल्म यूट्यूब पर भी रिलीज की जाएगी। इसके बाद आप सभी इस फिल्म को यूट्यूब पर देख पाएंगे और डाउनलोड करके अपने मोबाइल में भी देख पाएंगे।