भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जीवन परिचय
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जीवन परिचय :
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जन्म 11 जनवरी 1987 में हुआ था , आम्रपाली दूबे भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करती हैं। आम्रपाली दूबे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं।
लेकिन, वह अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की थी। आम्रपाली दूबे पेशे से अभिनेत्री और गायक हैं, डांसिंग और सिंगिंग करना इनका शौक है। इनके पिता शैलेश दूबे माता उषा दूबे बहन सुमन दूबे हैं। परिवार में काफी सदस्य हैं।
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का फ़िल्मी कैरियर:
सुहाना के रूप में इन्होंने टीवी सीरियल “रहना है तेरी पलकों की छाँव में” शो में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने ज़ी टीवी पर सात फेरे और मायका में अभिनय किया।
“वह मेरा नाम करेगी रोशन” में भी इन्होंने बढ़िया अभिनय किया था। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी शुरुआत की, जिसमें दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे को प्राप्त पुरस्कार :
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड 2019 में इस बार आम्रपाली दूबे ने अपना जलवा बिखेरा। निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म के लिए आम्रपाली दूबे को बेस्ट एकट्रेस का अवॉर्ड मिला।
भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री आम्रपाली दूबे की प्रमुख फिल्में :
निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, निरहुआ हिंदुस्तानी 3, राजा बाबू, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला 2 , राम लखन, बॉर्डर, बम बम बोल रहा है काशी आदि।