विवाह 2 भोजपुरी फिल्म ट्रेलर, रिलीज़ डेट, स्टार कास्ट, गानें, कहानी और अन्य जानकारी
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Vivah 2 Bhojpuri Film of Pradeep Pandey Chintu all Information)
जानें विवाह 2 भोजपुरी फिल्म के बारे में सम्पूर्ण जानकारी ट्रेलर, रिलीज़ डेट, स्टार कास्ट, गानें, कहानी और अन्य जानकारी इस पेज पर। विवाह 2 भोजपुरी फिल्म प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह और सहर अफ्शा की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है, विवाह 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 15 अक्टूबर 2021 को यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। । आइये जानते हैं विवाह 2 भोजपुरी फिल्म के बारे में विस्तार से।
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ होगा ? (Vivah 2 Bhojpuri Film Trailer)
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 15 अक्टूबर 2021 को यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर बहुत धमाकेदार है, आप लोग देखिये आनंद आ जायेगा, ट्रेलर के वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है।
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म कब रिलीज़ होगी ? (Vivah 2 Bhojpuri Film Release Date)
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म छठ पूजा 2021 के अवसर पर रिलीज़ किया जायेगा। महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर आप सबकी सबसे मन पसंदीदा आने वाली फिल्म “विवाह 2” भव्य पैमाने पर आपके नासदिकी सिनेमाघरों में।
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट कौन हैं ? (Vivah 2 Bhojpuri Film Star Cast)
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं : प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह, सहर अफ्शा, प्रियांशु सिंह, मनोज टाइगर, संजय महानंद, अमित शुक्ला, अनुराधा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, बबलू पंडित
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अन्य सदस्य (Vivah 2 Bhojpuri Film Director and Producer)
- निर्देशक: प्रेमांशु सिंह
- निर्माता: निशांत उज्जवल
- लेखक: मनोज कुशवाहा
- गायक: राकेश मिश्रा, नीलकमल सिंह, अवनीश बाबू, प्रियंका सिंह, विवियन रिचर्ड्स, अभिडोजन चटर्जी, अलका झा, स्निग्धा सरकार, सुरेश शुक्ला और ओम झा ,आरोही भारद्वाज
- कार्यकारी निर्माता: अंजनी कांत श्रीवास्तव
- छांयाकार: के. वेंकेट महेश
- संगीत: ओम झा
- गीतकार: श्याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे, राजकुमार आर पांडे
- संकलन : जितेंद्र सिंह “जीतू”
- कला निर्देशक: नाज़ीर शेख
- प्रोमो एडिटर: विकास पवार
- पोस्ट प्रोडक्शन: 3 स्टूडियो
- कोरियोग्राफर: रिकी गुप्ता और कानू मुखर्जी
- ड्रेस डिजाइनर: कविता सुनीता क्रिएशन्स
- प्रचार डिजाइनर: नरसु शक्ति आर्ट्स
- लाइन निर्माता: जनार्दन पांडे उर्फ बबलू पंडित
- साउंड इंजीनियर: संजय मिश्रा
- प्रोडक्शन मैनेजर: हासमु शेख “सोनू” और रमेश चौरसिया
- प्रस्तुतकर्ता: यशी फिल्म्स अभय सिन्हा
- बैनर: रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट
- म्यूजिक ऑन : Enterr10 रंगीला
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Vivah 2 Bhojpuri Film Trailer Video)
ट्रेलर के वीडियो का लिंक नीचे दिया गया हैआप लोग देखिये और हमें बताइये की आप लोगो को ट्रेलर कैसा लगा ?
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म के गानें (Vivah 2 Bhojpuri Film MP3 and Video Sons)
इस फिल्म के कुछ गानें नीचे दिए गए हैं, आप लोग इन गांव का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं:
- तू हसके बोललू ये जान दिलवा के दर्द बढ़ गइल, (Tu Haske Bolalu Ye Jaan Dilwa Ke Darad Badh Gail)
- सवेरे स्नान करके चल जाइएगा, (Savere Snan Karke Chal Jaiyega )
- मोसम्मी नियन खट्टा मीठा लागे ससुराल हो, (Mosami Niyan Khatta Mitha Lage Sasural Ho)
- प्यार बड़ा बेदर्दी हो केहू के न चले देला मर्जी हो (Pyar Bada Bedardi Ho Kehu Na Chale Dela Marji Ho)
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म की कहानी (Vivah 2 Bhojpuri Film Story)
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म की कहानी शुद्ध रूप से पारिवारिक और प्रेम कहानी है।
इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू को अक्षरा सिंह से प्यार हो जाता है, लेकिन अक्षरा चिंटू से सच्चा प्यार नहीं करती सिर्फ दोस्त मानती हैं। इधर सहर अफ्शा को चिंटू से प्यार हो जाता हैं और वे चिंटू के घर में आकर रहने लगती हैं। चिंटू को सहर अफ्शा से प्यार नहो होता वे सिर्फ अक्षरा के प्यार में दिन रात खोये रहते हैं।
जब अक्षरा की शादी किसी और से होने वाली होती है तो चिंटू अपने प्यार का इजहार करते हैं फिर अक्षरा कहती है की आपने पहले क्यों नहीं बताया। सहर अफ्शा को चिंटू और अक्षरा के प्यार के बारे में पता चल जाता है। उधर चिंटू के परिवार वाले चिंटू की शादी सहर अफ्शा से करवाने वाले होते हैं की सहर अफ्शा कहती हैं की वे एक ऐसे आदमी से शादी नहीं कर सकती जो प्यार इसी और से करता है और शादी किसी और से कर रहा है।
किसी बात पर चिंटू सहर अफ्शा पर हाथ उठा देते हैं, फिल्म के अंत में क्या होता है यह ट्रेलर देखने के बाद पूरा नहीं पता चल रहा है। चिंटू की शादी किसके साथ होगी और कौन अकेला रह जायेगा ये जानने के लिए आप लोगो को फिल्म देखनी पड़ेगी। विवाह 2 भोजपुरी फिल्म बहुत अच्छी है, यह फिल्म जब भी सिनेमा घर में दिखाई जाये आप लोग अवश्य इस फिल्म को देखें।
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें ? (How to watch and Download Vivah 2 Bhojpuri Film)
इस फिल्म का ट्रेलर अक्टूबर 2021 में रिलीज़ कर दिया गया है, हम आशा करते हैं की फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज़ की जाएगी और फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर के बाद यह फिल्म यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी फिर हम सभी इस फिल्म को आसानी से देख सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।
प्रदीप पांडेय चिंटू की पहली विवाह भोजपुरी फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी, उस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ संचिता बनर्जी ने काम किया था। उस फिल्म की अपार सफलता को देखकर विवाह 2 भोजपुरी फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह और सहर अफ्शा प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ मुख्य किरदार में हैं और फिल्म में कुछ गानें हैं जिसमे भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी दिखाई दे रही हैं, साथ ही चिंटू की बहन के रूप में आपको भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह भी दिखेंगी।
विवाह 2 भोजपुरी फिल्म के बारे में जानकारी चिंटू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी की इस फिल्म की शूटिंग समापत हो चुकी है। विवाह 2 भोजपुरी फिल्म छठ पूजा 2021 (10 नवंबर 2021) के अवसर पर रिलीज़ किया जायेगा।