खेसारी और यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन का ट्रेलर 15 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है।
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी (Pyaar Ke Bandhan Bhojpuri Film First Look)
खेसारी लाल यादव की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म प्यार के बंधन का फर्स्ट लुक 6 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य रोल में होंगे। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह भी नजर आएँगी। फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के द्वारा डाला गया है जिसमे खेसारी और यामिनी सिंह की जोड़ी बहुत ही कमाल की दिख रही है।
खेसारी लाल यादव के साथ साथ इस फिल्म के पोस्टर को यामिनी सिंह, अभय सिन्हा और निशांत उज्जवल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आप लोग खेसारी या यामिनी सिंह के फेसबुक या इंस्टाग्राम पर जाकर इस फिल्म का पोस्टर देख सकते हैं।
पोस्टर में खेसारी लाल यादव दूल्हे के रूप में और यामिनी सिंह दुल्हन के रूप में दिख रही हैं। खेसारी शादी के मंडप की कुर्सी पर बैठे हैं शायद ये इन दोनों की शादी का सीन हो सकता है। फिल्म के नाम से तो यही लगता है की फिल्म में प्यार, रोमांस और शादी के बारे में दिखाया जायेगा। लेकिन असल में फिल्म में क्या होगा यह ट्रेलर को देखने के बाद पता चलेगा। फ़िलहाल यह प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म का पहला पोस्टर है इसके बाद भी कई सारे पोस्टर आएंगे तो उनसे फिल्म के बारे में और भी पता चलेगा।
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म का टीजर या ट्रेलर की जानकारी
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी को कैप्टन वाच हिट्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा।
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट की जानकारी
इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह, अमित शुक्ला, माया यादव, रश्मि पाठक, संजीव मिश्रा, बिजेंद्र सिंह और अन्य कलाकारों ने काम किया है। यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव की यह एक और फिल्म है इसके पहले इनके साथ की गॉड फादर भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो चुकी है।
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडूसर की जानकारी
इस फिल्म के डायरेक्टर हैं अनंजय रघुराज, निर्माता हैं अभय सिन्हा, लेखक हैं अरविन्द तिवारी, संगीत दिया है ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी ने। इस फिल्म के गीत लिखे हैं अरविन्द तिवारी, कृष्णा बेदर्दी, अंकित तिवारी, राकेश निराला और विनय निर्मल ने। छायांकन है वासु का, संकलन है संतोष हरावड़े का। कोरिओग्राफर हैं रिकी गुप्ता और महेंद्र सिंह।
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म की कहानी और गानों की जानकारी
प्यार के बंधन भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर जनवरी 2024 को रिलीज कर दिया गया है। और यह फिल्म लंदन में शूट की गई है। फिल्म की कहानी बहुत दमदार तो नहीं लग रही है। पूरी फिल्म प्यार और रिश्ते पर आधारित है। कहानी नई नहीं है। इसके पहले भी भोजपुरी में ऐसी फिल्मे बन चुकी हैं। फिल्म में यामिनी सिंह एक विदेशी लड़की के किरदार में हैं जिसे प्यार हो जाता है खेसारी लाल से और इसी के इर्द गिर्द कहानी घूम रही है।
फिल्म में कई सारे गानें भी हैं और दो या तीन गानें अच्छे गानें हैं जो की आप सुन सकते हैं। वैसे तो खेसारी लाल यादव की फिल्मों में गानें ज्यादा ही होते हैं। फिल्म में एक्टिंग के मामले में माया यादव ने जबरदस्त काम किया है और साथ ही साथ यामिनी सिंह ने भी अच्छा काम किया है।