क्या आप जानते हैं भोजपुरी के ये सितारे भी बिग बॉस में जा चुके हैं?
क्या आप जानते हैं भोजपुरी के ये सितारे भी बिग बॉस में जा चुके हैं? (Bhojpuri Stars in Bigg Boss)
भारत में टेलीविजन की दुनिया का एक बहुत ही चर्चित और पॉपुलर शो है बिग बॉस। और अब बिग बॉस OTT पर भी आ गया है। 2023 में बिग बॉस OTT का दूसरा सीजन आ गया है। और इस सीजन में भोजपुरी भाषा की एक लड़की जो की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डांसर है वह इस समय इस शो में बहुत अच्छा खेल रही है। और इस लड़की का नाम है मनीषा रानी। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारे भी बिग बॉस के इस घर में जा चुके हैं।
इस पेज पर हम उन्ही कुछ सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जो की भोजपुरी से सम्बन्ध रखते हैं और बिग बॉस में पहले ही जा चुके हैं और भोजपुरी भाषा और संस्कृति का नाम रोशन कर चुके हैं। हालांकि भोजपुरी के किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस ने बिगबॉस नहीं जीता है और न ही उपविजेता रहे हैं।
इस पेज की सारी जानकारी आप लोग इस वीडियो में भी देख सकते हैं-
रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं रवि किशन जी जो की बिगबॉस के पहले ही सीजन में बिगबॉस के घर में जा चुके हैं। रवि किशन फ़िलहाल गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी एक और भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर अभिनेताओ में से एक हैं। मनोज तिवारी सिंगर और एक्टर दोनों हैं। ये बिगबॉस सीजन 4 में बिगबॉस के घर में गए थें। इस सीजन में वह डॉली बिंद्रा के साथ लड़ाई की वजह से चर्चा में रहते थे।
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव यानि की निरहुआ जो की भोजपुरी की त्रिमूर्ति में से एक मूर्ति हैं, पहली की 2 मूर्तियां के नाम हैं रवि किशन और मनोज तिवारी। दिनेश लाल ने बिग बॉस के सीजन 6 में भाग लिया था और दिनेश लाल की सादगी और शालीनता को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी बिग बॉस में जा चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस सीजन 13 में भाग लिया था। लेकिन उनका सफर बिग बॉस के घर में ज्यादा देर तक नहीं चला था। लेकिन जब तक वे घर में थे तब तक शो बहुत ही रोचक बना हुआ था।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी की दबंग अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी बिग बॉस के घर में जा चुकी हैं। बिग बॉस के सीजन 15 में वे अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। यह सीजन OTT पर रिलीज किया गया था।अक्षरा सिंह ने बिग बॉस में जमकर खेल खेला था और खूब एन्जॉय भी किया था। लेकिन वे शो को जीत नहीं पाई और पहले ही बाहर हो गई थी।
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं और बिग बॉस के सीजन 10 की कंटेस्टेंट बनी थीं। बिग बॉस के इसी सीजन में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी इसी शो में करी थी। बिग बॉस के बाद वह टीवी सीरियल नजर 2 में कास्ट की गई थीं।
संभावना सेठ
ऐसा माना जाता है कि संभावना के करियर पर बिग बॉस ने चार चांद लगा दिया था। जब वह बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट बनी थीं तब शो में हमेशा हाई वोल्टेज ड्रामा का माहौल बना रहता था।