भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा श्री के बारे में पूरी जानकारी और फोटो
आइये जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा श्री के बारे में पूरी जानकारी (Megha Shree Bhojpuri Actress Biography and Filmography)
भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 की एक्ट्रेस मेघा श्री इन दोनों काफी चर्चा में हैं और इनके फोटो और वीडियो आपको सोशल मीडिया में देखने को मिल जायेंगे। मेघा श्री मुख्य रूप से साउथ सिनेमा से सम्बन्ध रखती थी लेकिन फ़िलहाल वे भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ बैक तो बैक फिल्मे करते हुए नजर आ रही हैं।
आइये जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मेघा श्री के बारे में पूरी जानकारी
पूरा नाम | मेघा श्री |
पिता का नाम | |
माता का नाम | प्रतिमा पुजारी |
उम्र | 26 वर्ष |
जन्म स्थान | कर्नाटक |
निवास स्थान | बेंगलुरु |
शिक्षा | स्नातक |
शादी | अभी नहीं हुई है |
फेसबुक पेज | https://www.facebook.com/MeghaShreeOfficial |
इंस्टाग्राम अकाउंट | https://www.instagram.com/_meghashree_official_/ |
यूट्यूब चैनल | https://www.youtube.com/@Meghashreeofficial |
मेघा श्री का शुरुआती कैरियर
मेघा श्री ने अपने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की शुरुआत 2015 में तेलुगु फिल्म पंचमुखी से की थी। 2015 में ही उनकी कुछ और तेलुगु फिल्मे रिलीज़ हुई जिसमे दर्शको ने उन्हें बहुत पसंद किया। उन्होंने ने 2017 से 2019 तक कुछ और तेलुगु और कन्नड़ फिल्मो में काम किया। साउथ इंडस्ट्री में मेघा श्री की अंतिम फिल्म ओल्ड मोंक थी जो की 2022 में रिलीज़ की गई थी। इसके बाद मेघा श्री ने भोजपुरी फिल्म में कदम रखा।
मेघा श्री का भोजपुरी इंडस्ट्री में कैरियर
मेघा श्री ने भोजपुरी इंडस्ट्री की शुरुआत खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म बोल राधा बोल से की, जो की वर्ष 2022 में रिलीज़ की गई और इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया और फिर मेघा श्री का भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना प्रारम्भ हो गया।
अभी मेघा श्री की लेटेस्ट भोजपुरी फिल्म आ रही है जिसका नाम है संघर्ष 2, यह फिल्म भी खेसारी लाल यादव की है। संघर्ष भोजपुरी फिल्म पहले ही रिलीज़ की जा चुकी है जिसमे खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी मुख्य भूमिका में थी। हाल ही में मेघा श्री ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म गोवर्धन की शूटिंग पूरी की है। और उनकी खेसारी लाल यादव के साथ एक और भोजपुरी फिल्म आने वाली है जिसका नाम है अपराधी। इसके वाला खेसारी लाल यादव के साथ ही उनकी भोजपुरी फिल्म फरिश्ता भी आने वाली है।
मेघा श्री की कुल भोजपुरी फिल्मे
- गोवर्धन (दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ)
- रॉउडी इंस्पेक्टर (खेसारी लाल यादव के साथ)
- बोल राधा बोल (खेसारी लाल यादव के साथ)
- संघर्ष 2 (खेसारी लाल यादव के साथ)
- अपराधी (खेसारी लाल यादव के साथ)
- फरिश्ता (खेसारी लाल यादव के साथ)
आइये देखते हैं मेघा श्री की कुछ अच्छी-अच्छी फोटो