Bhojpuri Actress Shrishti Uttrakhandi All Information
सृष्टि उत्तराखंडी (Shrishti Uttrakhandi) भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस है जिन्होंने वर्ष 2020 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और वे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सृष्टि उत्तराखंडी की पहली भोजपुरी फिल्म 2020 में ही रिलीज़ कर दी गई थी। सृष्टि उत्तराखंडी ने ज्यादातर भोजपुरी गानों में एक्टिंग किया हैं और उनके ज्यादातर गानें भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह के साथ हैं।
नीलकमल सिंह के साथ सृष्टि उत्तराखंडी के बहुत सरे भोजपुरी गानें वायरल हो चुके हैं। आज कल सृष्टि उत्तराखंडी भोजपुरी होली गानों में दिखाई दे रही हैं। हम यहाँ पर सृष्टि उत्तराखंडी के बारे में कुछ और जानकारी दे रहे हैं इसके अलावा आपको इनके कुछ सुन्दर फोटोज भी इस पेज पर नीचे देखने को मिल जाएंगे।
भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर टैलेंटेड अदाकारा सृष्टि उत्तराखंडी धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। वे अपने डांस, अभिनय का जलवा खूब बिखेरने वाली हैं। उन्होंने लॉक डाउन के पहले ही हिंदी सॉन्ग की शूटिंग पूरी कर ली थी। गौरतलब है कि उत्तराखंड की रहने वाली सृष्टि ने मॉडलिंग और थियेटर में अपनी अदा का जलवा बिखेर चुकी हैं।
आइरिस फ़िल्म केरेशन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म तोहसे जुड़ल सनेहिया से बतौर नायिका सृष्टि उत्तराखंडी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी चैलेंजिंग है, जोकि दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है।
उनका किरदार सिनेप्रेमियों के जेहन में अमिट छाप छोड़ेगा। उनकी अदा का जादू खूब चलने वाला है।उल्लेखनीय है कि जाने माने फिल्म मेकर नौशाद अली राहत द्वारा भव्य पैमाने पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म तोहसे जुड़ल सनेहिया में केंद्रीय भूमिका में सिनेस्टार आदित्य मोहन दुबेऔर अभय राज यादव हैं।
फिल्म के निर्देशक अरविंद पांडेय हैं। फिल्म के निर्माण में दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन का ध्यान दिया गया है, ताकि हर वर्ग के दर्शक एक साथ बैठकर फिल्म का आनंद ले सकें। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों में संदेश देगी। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के लखनऊं, के मालिहा बाद के मनोरम स्थलों पर की गई है।
फिल्म कुछ गानों की शूटिंग बेहतरीन वादियों में की गई है। इस फिल्म को लेकर सृष्टि काफी उत्साहित हैं। हालांकि यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म है, मगर उन्होंने बहुत ही बेहतरीन अदाकारी की किया है। उम्मीद है कि यह फिल्म और सृष्टि उत्तराखंडी का किरदार दर्शक खूब पसंद करेंगे।
Facebook Page of Shrishti Uttrakhandi:
https://www.facebook.com/ShrishtiUtrakhandi
Instagram Account of Shrishti Uttrakhandi:
https://www.instagram.com/shrishtiuttrakhandi_official/
Shrishti Uttrakhandi Beautiful Photos