जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म (यश कुमार) की सम्पूर्ण जानकारी
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
जानवर और इंसान यश कुमार की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म में यश कुमार के साथ निधि झा लीड रोल में हैं। आइये जानते हैं जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी जैसे की फिल्म की रिलीज़ डेट, ट्रेलर वीडियो, मुख्य कलाकार, निर्माता, निर्देशक, फिल्म के गानें और फिल्म की कहानी।
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film Trailer)
इस फिल्म का ट्रेलर 24 अक्टूबर 2022 को Enterr10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है।
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film Release Date)
अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही आएगी हम इस पेज पर जानकारी दे देंगे।
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है: यश कुमार, निधि झा, अनूप अरोड़ा, बालेश्वर सिंह, बेबी कियारा सोनी, समर्थ चतुर्वेदी और अन्य
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- निर्माता: यश कुमार एंटरटेनमेंट
- निर्देशक: राज किशोर प्रसाद (राजू)
- लेखक, कहानी और संवाद: राकेश त्रिपाठी
- गीतकार: आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी, अनुपम पाठक
- संगीत: साजन मिश्रा
- मारधाड़ : प्रदीप खड़का
- संकलन : गुर्जंट सिंह
- पोस्ट प्रोडक्शन: आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश)
- बैनर: यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रेजेंट
- म्यूजिक ऑन: Enterr10 रंगीला
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म के गानें (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- रहे हर दम कुशल परिवार इहे दुनिया हमार बड़ुवे
- हर गम भुला के जिए के परेला
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film Trailer Video)
ये रहा इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो :
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म की कहानी (Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film Story or Plot)
यश कुमार मिश्रा आज कल जितनी भी भोजपुरी फिल्मे बना रहे है वे सभी पारिवारिक फिल्मे हैं और सबकी कहानी एक से बढ़कर एक हैं जैसा इस फिल्म में भी हैं। इस फिल्म में एक जानवर और इंसान के बीच में होने वाले प्यार के रिश्ते को दिखाया गया है।
फिल्म में यश मिश्रा और निधि झा पति पत्नी के रोल में हैं और उनकी एक बेटी भी हैं जो की पैर से विकलांग हैं और चल नहीं पाती है। बहुत सारे प्रयास करने के बाद भी वो नहीं चल पाती है। इसी समय यश मिश्रा साईकिल के कहीं जा रहे थे अचानक से उनके साईकिल से एक कुत्ते के बच्चे का पैर टूट जाता है और वे उसको घर लाकर मरहम पट्टी करते है और धीरे धीरे वह कुत्ते का बच्चा ठीक हो जाता है।
जब वे कुत्ते के बच्चे को घर पर लाते हैं तो उनकी पति उनके ऊपर बहुत गुस्सा करती हैं। लेकिन जब बच्चा ठीक हो जाता हैं तो उसके पीछे उनकी बेटी भी धीरे धीरे चलने लगती है। और बच्चे के पीछे पीछे चलने की वजह से उनकी बेटी का पैर धीरे धीरे ठीक होने लगता है। और एक दिन ऐसा आता है की वो दौड़ने लगती है।
लेकिन एक दिन वह किसी आदमी का खून होते हुए देख लेती है और इसकी वजह से वे लोग इस बच्ची को भी मार देते है और पास के तालाब में फेंक देते हैं। जिससे यश और निधि बिलकुल टूट जाते हैं, और ये सोचते हैं की उनकी बेटी डूब के मर गई लेकिन उस डॉग की वजह से उनको सच्चाई का पता चलता है। और फिर वे अपनी बच्ची की मौत का बदला लेते हैं।
जानवर और इंसान भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Jaanwar Aur Insaan Bhojpuri Film?)
यह फिल्म जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज़ की जायेगी और फिर आप लोग इस फिल्म को यूट्यूब से डाउनलोड करके भी देख पाएंगे या फिर इस फिल्म को यूट्यूब पर ही ऑनलाइन देख पाएंगे। फिल्म जब यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी तो इसका फुल वीडियो हम इस पेज पर दे देंगे।