भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जीवन परिचय
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जीवन परिचय :
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जन्म 2 फरवरी 1979 में हुआ था। वर्तमान समय में एक भारतीय अभिनेता, गायक निर्माता, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं। ये भोजपुरी जगत के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। दिनेश लाल यादव प्रोडक्शन हाउस निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। दिनेश लाल यादव 2012 में बिग बॉस 6 में एक प्रतियोगी थे।
इनका निवास स्थान गाजीपुर है, लेकिन इन्होंने अपना बचपन अपने पिता जी के साथ कोलकाता शहर में बिताया। इनके पिता जी एक कारखाने में काम करते थे। प्रसिद्ध बिरहा गायक विजय लाल यादव जिनको बिरहा सम्राट और गीतकार प्यारे लाल यादव जिनको कवि के रूप
में जाना जाता है, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक गाने लिखे हैं, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के चचेरे भाई हैं। इनकी माता का नाम मनसा देवी है, वर्तमान समय में इनके 2 बच्चे हैं।
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का फ़िल्मी कैरियर:
इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत भोजपुरी 2007 की फिल्म चलत मुसाफिर मोह लिओ रे में कल्पना पटवारी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की थी। मुख्य अभिनेता के रूप में पहली बार 2008 में, निरहुआ रिक्शावाला में दिखाई दिए।
निरहुआ रिक्शावाला भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इन्होंने अपने करियर में कई सफल फ़िल्में दी हैं, जैसे
निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी २, बम बम बोल रहा है काशीऔर बॉर्डर।
इन्हे जुबली स्टार के रूप में भी जाना जाता है। 2012 में, उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था।
2016 में इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भोजपुरी फिल्मों में इस योगदान के लिए उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “यश भारती सम्मान” दिया गया था।
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का राजनीति करियर :
उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 27 मार्च 2019 को लखनऊ में निरहुआ भाजपा में शामिल हुए थे। इन्होंने अखिलेश यादव (उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे।
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को प्राप्त पुरस्कार :
- वर्ष 2018 में इन्हें अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार के रूप में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के लिए मलेशिया में।
- वर्ष 2017 में इन्हें अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार के रूप में जुबली स्टार अवार्ड दिया गया था, लंदन में।
- वर्ष 2016 में इन्हें फिल्म पटना से पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार के रूप में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, दुबई में।
भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की प्रमुख फिल्में :
पटना से पाकिस्तान, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, प्रतिज्ञा, निरहुआ हिंदुस्तानी 2 , बॉर्डर, सात सहेलियाँ आदि।