भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय :
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को सीवान जिले, बिहार में हुआ था। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा से जुड़े एक भारतीय अभिनेता, गायक और मॉडल हैं। इनके पिता जी एक किसान के रूप में काम करके घर चलाते थे। खेसारी लाल यादव का बचपन बिहार, छपरा, और गाजीपुर में बीता।
खेसारी लाल यादव परिवार के मुश्किल समय में दिल्ली में धागा मशीन चलाते थे, और दिल्ली में ही ओखला संजय कालोनी में लिट्टी-चोखा की दूकान भी की थी। इनका पहला भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला में है। वर्ष 2006 में इन्होंने चंदा देवी से विवाह किया था। वर्तमान समय में इन्हें एक बेटा और एक बेटी है।
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का फ़िल्मी करियर :
शुरुआत में इन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी, छोटे कार्यक्रमों और शोज में डांस करके अपने परिवार का पालन-पोषण
करते थे। बाद में भोजपुरी एल्बम में गीत गया और वर्तमान समय में भोजपुरी फिल्मों के सफल गायक और अभिनेता हैं।
वर्ष 2011 में इन्होंने फिल्म साजन चले ससुराल से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। आज भारत के कई राज्यों में इनकी ख्याति व्याप्त है। और भोजपुरी सिनेमा जगत में सफल अभिनेताओं में से एक हैं। 2019 में, उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लिया था। खेसारी लाल यादव को औरत का रोल करना बहुत पसंद है, इन्होंने कई फिल्मों और अल्बम में औरत का किरदार निभाया है।
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को प्राप्त पुरस्कार :
- वर्ष 2016 में फिल्म मेहंदी लगा के रखना के लिए सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी अभिनेता का पुरस्कार दिया गया था।
- वर्ष 2018 में फिल्म मेहंदी लगा के रखना के लिए भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार सबरंग फिल्म अवार्ड्स दिया गया था।
- वर्ष 2019 में के लिए भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भोजपुरी सिने अवार्ड्स दिया गया था।
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव की प्रमुख फिल्में :
साजन चले ससुराल, देवरा पर मनवा डोले, दूध का कर्ज, ऐ बलमा बिहारवाला बंधन, संघर्ष, मेहँदी लगा के रखना आदि हैं।