घातक भोजपुरी फिल्म (पवन सिंह) की सम्पूर्ण जानकारी
घातक पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है। जो की 19 फरवरी से बिहार में प्रदर्शित की जा रही है। यह एक एक्शन और ड्रामा फिल्म है जिसमे मुख्य भूमिका में पवन सिंह और सहर अफ्शा हैं। डाउनलोड करे घातक भोजपुरी फिल्म और इसके गानें और इस फिल्म से जुडी अन्य जानकारियां नीचे दी गई हैं।
घातक भोजपुरी फिल्म ट्रेलर
इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 13 फरवरी 2021 को यशी फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर हमने नीचे दिया हुआ है आप इसको देख सकतें हैं।
घातक भोजपुरी फिल्म रिलीज़ डेट
घातक भोजपुरी फिल्म 19 फरवरी 2021 को रिलीज़ होने जा रही है, पवन सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल से बताया की यह फिल्म रिलीज़ होने जा रही है आप सब लोग इस फिल्म को प्यार और दुलार दीजिये।
घातक भोजपुरी फिल्म स्टार कास्ट
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफ्शा है, इसके अलावा फिल्म के अन्य कलाकार निम्न हैं : टीनू वर्मा, अमित शुक्ल, निशांत उज्जवल, बृजेश त्रिपाठी, धामा वर्मा, राजेश राज, नागेश मिश्रा,संजीव मिश्रा, करिश्मा सिंह, नीलम पांडेय, श्रद्धा नवल, दीप्ती तिवारी, रतन जी, राज मल्होत्रा, ख़ुशी और राणा.
घातक भोजपुरी फिल्म की अन्य जानकारियां
- घातक भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर हैं टीनू वर्मा,
- प्रोडूसर हैं अभय सिन्हा
- म्यूजिक डायरेक्टर : आज़ाद सिंह, छोटे बाबा, रजनीश मिश्रा
- गीतकार : आज़ाद सिंह, राजेश मिश्रा, प्रकाश बारूद, अविनाश पांडेय
- गायक : पवन सिंह, प्रियंका सिंह, आज़ाद सिंह, रजनीश मिश्रा
- बैनर : यशी फिल्म्स इंटरनेशनल
- एक्शन और डायरेक्टर : टीनू वर्मा
- सह निर्माता : निशांत उज्जवल
- लेखक : मनोज हंसराज और टीनू वर्मा
- स्क्रीनप्ले : मनोज हंसराज
- डायलॉग्स : मनोज पांडेय
घातक भोजपुरी फिल्म के MP3 गानें कैसे डाउनलोड करें
इस फिल्म के गानें आप किसी भी म्यूजिक प्लेटफार्म से डाउनलोड कर सकतें है, घातक भोजपुरी फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं।
घातक भोजपुरी फिल्म की कहानी क्या है?
घातक भोजपुरी फिल्म में पवन सिंह एक फौजी का किरदार निभा रहे हैं जो की एक विधवा से प्रेम करते हैं और उसी से शादी करना चाहते हैं, अंत में और सारी घटनायें घटती हैं जिसको जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी। फिल्म में खूब एक्शन है। आप देखिये इस फिल्म को आपको अच्छी लगेगी। फिल्म में सहर अफ्शा के कुछ अच्छे गानें है जो आपको मोहित करेंगे।
घातक भोजपुरी फिल्म को कैसे देखे और डाउनलोड करें ?
घातक भोजपुरी फिल्म को 19 फरवरी से बिहार के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है । घातक भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर 11 अगस्त 2023 को अपलोड कर दी गई है। आप इस फिल्म को अब ऑनलाइन देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकतें हैं। हमने पूरी फिल्म का वीडियो नीचे दिया हुआ है।