Ritesh Pandey Sarfarosh Bhojpuri Film Wikipedia
देखें सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म रितेश पांडेय की सम्पूर्ण जानकारी
सरफ़रोश रितेश पांडेय की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 27 जून 2021 को रिलीज़ कर दिया गया है। आइये देखते हैं सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर, स्टार कास्ट, निर्माता, निर्देशक, फिल्म के गानें और फिल्म की कहानी की पूरी जानकारी।
रितेश पांडेय की सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक 23 जून 2021 को लांच किया गया, अभिनेता रितेश पांडेय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फर्स्ट लुक लांच किया।
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर 27 जून 2021 को रिलीज़ कर दिया गया है। B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर यह ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। इस ट्रेलर को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। मात्र 2 दिनों में ही ट्रेलर के वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म कब रिलीज़ होगी?
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 अगस्त 2021 को शनिवार शाम 06:30 बजे B4U टीवी चैनल पर होगा।
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार (Star Cast)
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं: रितेश पांडे, प्रवेश लाल यादव , यामिनी सिंह , आयुषी सिंह, अंशुमन सिंह राजपूत हनुमान, अनूप अरोरा, दीपक भाटिया, ललित उपाध्याय, भानु पांडे, अशोक गुप्ता
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक
निर्देशक – मंजुल ठाकुर संगीतकार- ओम झा गीतकार:- प्यारे लाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, अरविंद्र तिवारी, कुंदन प्रीत गायक:- रितेश पांडे , प्रवेश लाल यादव, कल्पना, प्रियंका सिंह, राजा सज्जन कथा- मंजुल ठाकुर पटकथा – मंजुल ठाकुर ,अरबिंद तिवारी संवाद – अरबिंद तिवारी छायांकन- के . वेंकट महेश संकलन – विकास पवार कला – नासिर शेख नृत्य – कनु मुख़र्जी मारधार – श्री श्रीहस्ता निर्मात्री – शुभा सिंह म्यूजिक और राइट्स – B4U भोजपुरी
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो नीचे दिया गया है आप लोग देख सकते हैं।
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म के ऑडियो और वीडियो गानें
इस फिल्म के कुछ गानें नीचे दिए गए हैं, फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं खासकर ये गाना “तोहरे जैसे नहीं कउनो अनमोल ये राजा पूरा दुनिया में।
- आज खुल के रोमांस करेंगे
- हमार गोर देहिया पर नहछोर लागता
- तोहरे जैसे नहीं कउनो अनमोल ये राजा पूरा दुनिया में
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म की कहानी
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है, फिल्म में रितेश पांडेय एक फौजी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रितेश पांडेय के साथ प्रवेश लाल यादव भी फौजी हैं और सीमा पर रहते हैं, प्रवेश लाल यादव छुट्टी लेकर घर जाते हैं और रितेश पांडेय की शादी यामिनी सिंह से फिक्स करके आते हैं।
कुछ ही दिनों में रितेश पांडेय और यामिनी सिंह की शादी हो जाती है, दूसरी तरफ प्रवेश लाल यादव एक लड़की से प्यार करते हैं वो भी यामिनी सिंह के जैसी लगती हैं लेकिन वह दूसरी लड़की होती है या यामिनी सिंह ही रहती हैं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी क्योकि हमें भी नहीं पता।
और जब रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव के पर्स में यामिनी सिंह ही फोटो देखतें हैं तो गुस्सा हो जाते हैं और उन दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है, फिल्म में आगे क्या होता है यह जानने के लिए फिल्म ही देखना पड़ेगा।
सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें?
रितेश पांडेय की सरफ़रोश भोजपुरी फिल्म को हम भी देखना चाह रहे हैं लेकिन इसके लिए अभी इन्तजार करना पड़ेगा, क्योकि अभी सिर्फ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है, जब पूरी फिल्म रिलीज़ की जाएगी फिर हम और आप इस फिल्म को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।