देखें और डाउनलोड करें निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3) भोजपुरी फिल्म
देखें और डाउनलोड करें निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3) भोजपुरी फिल्म
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म आपने देखी की नहीं? अगर नहीं देखी तो इस पेज पर हमने पूरी फिल्म का लिंक दिया हैं जहा से आप निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म को ऑनलाइन देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा हमने निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी भी प्रदान की है। तो आइये देखतें हैं।
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा की अभिनीत भोजपुरी फिल्म है, जो की एक त्रिकोण प्रेम कहानी पर आधारित है। आप पूरी कहानी नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ हुआ?
इस फिल्म का ट्रेलर 12 अक्टूबर 2018 को SRK म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को और पूरी फिल्म को ही लोगो ने बहुत पसंद किया।
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म के कलाकार
इस फिल्म के मुख्या कलाकार हैं: दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, किरन यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे और अन्य।
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म के निर्माता और निर्देशक
इस फिल्म के निर्माता- निर्देशक और अन्य सदस्य निम्न हैं
- संगीत: रजनीश मिश्रा
- गीत: प्यारे लाल यादव, आज़ाद सिंह, श्याम देहाती
- निर्देशक: मंजुल ठाकुर
- निर्माता: प्रवेश लाल यादव
- बैनर: निरहुआ एंटरटेनमेंट प्रा0 लिमिटेड
- संगीत: SRK MUSIC
- पटकथा: मंजुल ठाकुर, अरविंद तिवारी
- संवाद: अरविंद तिवारी
- छायाकार: सिद्धार्थ सिंह
- संपादक: जितेंद्र सिंह (जीतू)
- वीएफएक्स: हमिंग बर्ड VFX
- एक्शन : अंदलिब पठान
- कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी, निशांत
- कला : नासिर शेखो
- कार्यकारी निर्माता: हरिकेश यादव
- प्रो: उदय भगत, रंजन सिन्हा, रामचंद्र यादव
- प्रोडक्शन कंट्रोलर: राजेश भगत
- चित्र : कुबेर
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म के ऑडियो और वीडियो गानें कैसे देखे और डाउनलोड करें
इस फिल्म के सभी गानें बहुत अच्छे और मधुर हैं, सभी गानों की लिस्ट हमने नीचे दी हैं आप इन गानों को यूट्यूब से डाउनलोड कर सकते हैं और यदि आपको MP3 डाउनलोड करना है तो आप किसी भी म्यूजिक प्लेटफार्म से डाउनलोड करके सुन सकते हैं।
- सजनवा कइसे तेजब रे छोटी ननदी
- जा जा ये सनम हरजाई
- मार के अइली बिया इत्तर
- पाला में लगा के कड़ी
- हमसे बियाह क ला ऐश करबू
- चिकन बिरियानी चंपा की जवानी
- लागता दूसरा से पट गइलू
- मजा मारे में तुरबा नया नया गहनवा राजा जी
- हमार मन उड़े लागल
- भाग में लङ्ढा लिखल बा
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव किसी अच्छी लड़की से शादी करने का सपना देखतें हैं और मुंबई में रहते हुए वो अच्छी लड़की ढूढ़ते रहते हैं। उधर फिल्म की नाइका शुभी शर्मा एक्ट्रेस बनना चाहती हैं लेकिन रहती झोपड़पट्टी में हैं।
दिनेश लाल यादव के गावं में उनकी शादी करने की बात चलती है लेकिन उनकी माँ कहती हैं की उनका बेटा शहर से शहरी लड़की ले के आएगा। इसी बीच शुभी शर्मा दिनेश लाल यादव को अपने प्यार के जाल में फसा लेती हैं क्योकि उनको पैसे की जरुरत होती हैं।
दिनेश लाल यादव उनसे शादी की बात करते हैं लेकिन वो बार बार टालती रहती हैं, इसी बीच आम्रपाली दुबे की एंट्री होती है, वे एक आर्केष्ट्रा करने वाली होती हैं जब दिनेश लाल यादव को अपनी पत्नी को घर ले जाना होता हैं तो शुभी शर्मा घर जाने से मना कर देती हैं फिर उनको आम्रपली दुबे को पैसे देकर अपनी पत्नी बनाना पड़ता हैं और घर ले जाना पड़ता है।
लेकिन इधर शुभी शर्मा भी दिनेश लाल यादव के गांव पहुंच जाती हैं फिर एक पति और 2 पत्नी का खेल शुरू होता है, असली पत्नी का हक़ किसको मिलता है यह आपको पूरी फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 पूरी भोजपुरी फिल्म का वीडियो
निरहुआ हिंदुस्तानी 3 भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है, हम उसी वीडियो का लिंक नीचे दे रहे हैं जहा से आप लोग ऑनलाइन देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।