Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film all Information
आई मिलन की रात दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film all Information)
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर 2021 को एंटर रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewri)। आइये जानते हैं आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म की कुछ अन्य जानकारियां जैसे की ट्रेलर जानकारी, फिल्म रिलीज़ करने की जानकारी, मुख्य कलाकारों के बारे में, निर्माता, निर्देशक कौन हैं, फिल्म के गानें कैसे सुने और फिल्म की कहानी के बारे में।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म ट्रेलर (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Trailer)
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर 2021 को Enter 10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा है जिसकी वजह से यह ट्रेलर भोजपुरी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। हमने इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो का लिंक नीचे दे दिया है।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म रिलीज़ डेट (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Release Date)
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म कब रिलीज़ की जाएगी इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं है, फिल्म की रिलीज़ डेट जल्द ही घोषित की जाएगी।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म के कलाकार (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Main Actor and Actress)
इस फिल्म के कलाकारों के नाम हैं: दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, प्रियंका रेवड़ी, मनोज टाइगर, शाहबाज खान, अयाज खान, प्रीति मौर्य, संतोष पहलवान
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म की अन्य जानकारियां (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Others Information)
इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक और अन्य सदस्यों की जानकारी निम्न है
- निर्माता: हरीश एन सपकाले, रंजीत भट्टाचार्य
- सह-निर्माता: इजहार आलम
- निर्देशक: एम.आई. राज
- संगीत: ओम झा
- गीत: प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, विमल बावरा, संतोष पुरी, मुन्ना दुबे, यादव राज
- लेखक: संतोष मिश्रा
- संकलन: पंकज सपकाले
- छायांकन: प्रमोद पांडे
- मारधाड़ : दिलीप यादव
- वीएफएक्स: प्रशांत महंता
- पोस्ट प्रोडक्शन: ऑडियो लैब
- मार्केटिंग हेड: विजय यादव
- कला: रामबाबू
- प्रोडक्शन: आरडीसी मीडिया और दुर्गाराम चौधरी प्रस्तुत
- बैनर: मधुर मूवीज
- म्यूजिक ऑन : Enterr10 रंगीला
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म के ऑडियो गानें कैसे डाउनलोड करें और सुनें (Download MP3 Songs of Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film)
इस फिल्म के कुछ गानें नीचे दिए गए हैं। आप इन गानों को किसी भी म्यूजिक प्लेटफार्म से डाउनलोड कर सकते हैं।
- नैन से नैन मिले चार हुआ, आज सरकार का दीदार हुआ
- तू मार देला मतिया
- लेला कोरा में बलमुआ हो मन बड़ा करता
- ये सजना आई मिलान की रात
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म के वीडियो गानें कैसे देखें और डाउनलोड करें (Download Video Songs of Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film)
इस फिल्म के वीडियो गानें Enter 10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज़ किये जायेंगे आप लोग इस चैनल पर जाकर वीडियो गानों को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म ट्रेलर रिव्यु (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Trailer Review)
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर बहुत ही अच्छा हैं, यह सभी लोगो को पसंद आ रहा है, इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेशके मिर्जापुर जिले में हुई है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है और खेसारी लाल यादव की बंधन फिल्म से मिलती जुलती है लेकिन थोड़ा सा अलग है। दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और प्रियंका रेवाड़ी समेत सभी ने अच्छी एक्टिंग की है।
फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं, शूटिंग लोकेशन पहाड़ो में भी है। कुल मिलाकर बहुत अच्छी फिल्म का निर्माण हुआ है , आप लोग अवश्य इस फिल्म को देखें।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है आप लोग देख सकते हैं, ट्रेलर यूट्यूब पर भी जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म की कहानी (Aayee Milan Ki Raat Bhojpuri Film Story)
फिल्म शुरू होती है एक चरवाहे से जिसका रोल दिनेश लाल यादव निरहुआ कर रहे हैं, और उसी गांव के जमींदार की लड़की जिसका रोल आम्रपाली दुबे कर रही हैं को उस चरवाहे से प्यार हो जाता हैं और जमींदार को यह प्यार मंजूर नहीं होता है। और वह दोनों को मार देते हैं।
उसके बाद उसी गांव में दिनेश लाल का जन्म फिरसे होता है लेकिन दूसरे के घर में और उनको प्यार होता है उसी गांव की एक लड़की जिसका रोल प्रियंका रेवरि कर रही हैं, जैसे ही प्रियंका रेवरि और दिनेश के प्यार का इजहार हो जाता हैं वैसे ही आम्रपाली की आत्मा प्रियंका के शरीर में आ जाती हैं और उन सबसे बदला लेती हैं जिन्होंने उसको और उसके प्यार को मिटाया था।
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to Watch and Download Aayee Milan Ki Raat Full Bhojpuri Film)
आई मिलन की रात भोजपुरी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी, फिर आप लोग इस फिल्म को देख पाएंगे और यदि इस फिल्म को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको इंतज़ार करना पड़ेगा जब फिल्म यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी।