मंडप भोजपुरी फिल्म (दिनेश लाल-आम्रपाली दुबे) की सारी जानकारी
मंडप भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Mandap Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
मंडप एक भोजपुरी फिल्म का नाम है जो की दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की आने वाली भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर 12 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया गया है। बहुत दिनों बाद दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की एक साथ में कोई फिल्म आ रही है और इस फिल्म को लेकर भोजपुरी दर्शक बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि इन दोनों की फिल्म का हर एक भोजपुरी दर्शक को इन्तजार रहता है । मंडप भोजपुरी फिल्म दहेज नामक कुप्रथा पर आधारित है जिसमे यह मैसेज दिया गया है की दहेज न तो लेना चाहिए और न ही देना चाहिए। और यदि किसी शादी में दहेज की वजह से शादी टूटने के कगार पर हो तो जो दहेज मांगता है उसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। यह फिल्म समाज के लिए एक आइना है जिसे समाज को देखना चाहिए और इसको अपनाना भी चाहिए। देखें मंडप भोजपुरी फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी इस पेज पर।
मंडप भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Mandap Bhojpuri Film Trailer)
इस फिल्म का ट्रेलर 12 अगस्त 2023 को यूट्यूब चैनल SRK म्यूजिक पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर का वीडियो हमने नीचे दिया हुआ है।
मंडप भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Mandap Bhojpuri Film Release Date)
अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही आएगी हम इस पेज पर जानकारी दे देंगे।
मंडप भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Mandap Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है:
दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, रितु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा आदि।
मंडप भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी आप सभी इस वीडियो में भी देख सकते हैं-
मंडप भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Mandap Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- निर्माता- रौशन सिंह
- निर्देशक- आनंद सिंह
- सह निर्मात्री- शर्मीला आर सिंह
- संगीतकार- ओम झा
- गीतकार- प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी, उमा लाल यादव
- लेखक- मनोज पांडेय
- छायांकन- साहिल जे अंसारी
- संकलन- जीतेन्द्र सिंह “जीतू”
- नृत्य- कानू मुखर्जी
- कला- राजीव शर्मा
- पार्श्व संगीत- असलम सुरती
- पोस्ट प्रोडक्शन- हमिंग बर्ड VFX
- साउंड- 3 स्टूडियो
- PRO – रंजन सिन्हा और अखिलेश सिंह
मंडप भोजपुरी फिल्म के गानें (Mandap Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- दिल में केहू रहे आवता
- चुमावन हो सखी दूल्हा के होला
- पूछनी जब हाल सरकार हम तो तर गइनी
मंडप भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Mandap Bhojpuri Film Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है आप लोग देखिये और हमें बताइये की क्या ऐसी फिल्में और बननी चाहिए ? जो की समाज को एक नई दिशा देती है। और हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए की न हम दहेज देंगे और न ही लेंगे।
मंडप भोजपुरी फिल्म की कहानी (Mandap Bhojpuri Film Story or Plot)
मंडप भोजपुरी फिल्म की कहानी दहेज प्रथा पर आधारित है। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की शादी होती है लेकिन दहेज की बात सिर्फ लड़की और लड़के के पिता को ही मालूम होती है और लड़के के पिता जो की सुशिल सिंह हैं अच्छा खासा दहेज की मांग करते हैं। और लड़की के पिता उनकी हर फरमाइश को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं और तिलक में बहुत सारा दहेज पहले ही दे देते हैं। लेकिन शादी होने के बाद जब दहेज का सारा सामान देने के लिए निकाला जाता है उसी समय लड़के के पिता कोई चीज़ न मिलने की वजह से गुस्सा हो जाते हैं।
जिसकी वजह से लड़की के पिता उनसे मिन्नतें करते हैं और फिर आम्रपाली दुबे आती हैं और दिनेश लाल यादव के ऊपर बन्दुक तान देती हैं यह कहते हुए की सब कुछ होने और जानने के बाद इस आदमी ने कुछ नहीं कहा। और अब मेरे दहेज का सारा पैसा वापस करो और जब तक पैसे वापस नहीं आते तब तक सभी लोगो को बंधक बना लिया जाता है। अब आगे क्या होगा यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
मंडप भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Mandap Bhojpuri Film?)
यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन देखते हैं की रिलीज डेट कब घोषित की जाती है। हो सकता है की यह फिल्म OTT प्लेटफार्म जैसे की जिओसिनेमा पर रिलीज की जाए। और जब यह फिल्म रिलीज होगी फिर हम सभी इस फिल्म को ऑनलाइन और डाउनलोड करके भी देख पाएंगे।