आने वाली है दिनेश लाल यादव निरहुआ की दमदार भोजपुरी फिल्म फसल
फसल भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Fasal Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
जी हां दोस्तों आने वाली है दिनेश लाल यादव निरहुआ की दमदार भोजपुरी फिल्म जिसका नाम है “फसल”। इस फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त 2023 को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। और सबसे जबरदस्त बात यह है की इस फिल्म में निरहुआ के साथ उनकी बेहतरीन पार्टनर आम्रपाली दुबे भी हैं। एक बार फिर से निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने आ रही है। आइये जानें फसल भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी।
फसल भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Fasal Bhojpuri Film Trailer)
इस फिल्म का ट्रेलर 14 अगस्त 2023 को यूट्यूब चैनल वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर का वीडियो हमने नीचे दिया हुआ है।
फसल भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Fasal Bhojpuri Film Release Date)
अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही आएगी हम इस पेज पर जानकारी दे देंगे।
फसल भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Fasal Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है: दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, विनीत विशाल, अयाज़ खान, अरुणा गिरी, तृषा (छोटी) सिंह आदि।
फसल भोजपुरी फिल्म की सारी जानकारी आप इस वीडियो के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं-
फसल भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Fasal Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- बैनर: श्रेयश फिल्म्स
- निर्माता: प्रेम राय
- निर्देशक: पराग पाटिल
- कहानी: पराग पाटिल
- सह-निर्माता: सतीश असवानी
- पटकथा: पराग पाटिल, राकेश त्रिपाठी
- संवाद : राकेश त्रिपाठी
- डीओपी: साहिल जे. अंसारी
- गायक: आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत, शिल्पी राज
- संगीत निर्देशक: ओम झा, आर्य शर्मा
- गीत: अरबिन्द तिवारी, प्यारे लाल यादव, विजय चौहान, विमल बावरा
- एक्शन : हीरा यादव
- संपादक: संतोष हरावडे
- कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी, संजय कोर्बे
- कला: राम यादव
- वेशभूषा: बादशाह खान
- बैकग्राउंड: असलम सूरती
- प्रोमो : उमेश मिश्रा
- DI: अशोक पुजारी
- पोस्ट प्रोडक्शन: ऑडियो लैब
- VFX: रितेश दफ्तरी
- Stills: तपन
- पीआरओ: संजय भूषण पतियाला
- संगीत : वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स
फसल भोजपुरी फिल्म के गानें (Fasal Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं और यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- गोदनवा (नीलम गिरी के एल्बम का गाना है यह)
- फसल में जान बसल हमनी के
फसल भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Fasal Bhojpuri Film Trailer Video)
फिल्म के ट्रेलर का वीडियो हमने नीचे दिया हुआ है।
फसल भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिव्यु (Fasal Bhojpuri Film Trailer Review)
खतरनाक ! जी हा इस फिल्म के बारे में हम यही कहेंगे की खतरनाक या धांसू फिल्म है फसल। और नाम और पोस्टर से लग भी रहा था की यह फिल्म बहुत ही अच्छी होने वाली है। बहुत अच्छी और नई कहानी के साथ यह फिल्म बनाई गई है और किसान के लिए उसकी फसल के क्या मायने होते हैं यह फिल्म उसके बारे में सच्चाई दिखाती है।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की लाजबाब एक्टिंग, बढ़िया कहानी, गांव की शूटिंग लोकेशन ये सभी इस फिल्म को सुपर डुपर हिट बना रहे हैं। हम बस यही आग्रह करेंगे की इस फिल्म को आप सभी जरूर देखिएगा। किसान और उसकी फसल के ऊपर यह फिल्म बनी है और उस किसान को हम सब लोग क्या इज्जत सम्मान देते हैं यह भी इस फिल्म में देख लीजियेगा।
फसल भोजपुरी फिल्म की कहानी (Fasal Bhojpuri Film Story or Plot)
फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है जो की आपके मन को हिला देगी। होता कुछ यूँ है की दिनेश लाल यादव एक किसान होते हैं और उनकी पत्नी और एक बच्ची उनके परिवार में होते हैं। उनकी धान की फसल बहुत अच्छी होतीं है और वे धान को बेचना चाहते हैं लेकिन जो धान खरीद केंद्र के अधिकारी होते हैं वे धान को सरकारी कीमत से कम में खरीदना चाहते हैं लेकिन दिनेश लाल यह नहीं चाहते की उनको धाम कम कीमत में बेचना पड़े।
और इसी चक्कर में उनके खलिहान में जहा धान रखा होता है आग लग जाती है और यह आग खुद लगती है या लगाई जाती है यह हमें नहीं पता। लेकिन सारा धान जल जाता है और फिर उनके परिवार के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हों जाता है। और फिर पता नहीं क्या क्या काम दिनेश लाल को करना पड़ता है अपने परिवार का घर चलाने में।
और फिर दिनेश लाल यादव सरकारी सिस्टम से भी लड़ाई करते हैं शायद जो उनका नुकसान हुआ होता है उसकी भरपाई करने के लिए सरकार से भी लड़ते हैं। उनकी हालत बहुत ही खराब हों जाती है और यह देखकर आप सभी को बहुत ही दुःख होगा जो की इस फिल्म में दिखाया गया है।
बाकी फिल्म की कहानी हमने बहुत ही संछिप्त में बताई है फिल्म बहुत बड़ी है और इसकी कहानी भी बहुत अच्छी है आप सभी इस फिल्म को जरूर देखिएगा।
फसल भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Fasal Bhojpuri Film?)
अभी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा फिर यह फिल्म रिलीज की जाएगी और जब यह फिल्म रिलीज होगी फिर हम सभी इस फिल्म को ऑनलाइन और डाउनलोड करके भी देख पाएंगे।