देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग और अन्य जानकारी
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग और अन्य जानकारी (Devrani Jethani Bhojpuri Film)
आज हम बात कर रहें है काजल राघवानी और रिंकू घोष की भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी के बारे में। हाल ही में काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म देवरानी जेठानी की शूटिंग पूरी की है। और इस फिल्म की जानकारी इस फिल्म के कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर दी और साथ ही साथ शूटिंग की कुछ फोटोज की शेयर की।
नाम से पता चल रहा है की यह भोजपुरी फिल्म एक पारिवारिक कहानी पर आधारित होगी जिसमे देवरानी और जेठानी के बीच में झगड़ा होगा और अंत में झगड़ा प्यार में बदल जायेगा। लेकिन यह हमारा कहानी को लेकर के अनुमान है असली कहानी तो फिल्म के ट्रेलर के बाद ही पता चलेगी।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार हैं रिंकू घोष, काजल राघवानी, गौरव झा और अन्य। इस फिल्म के निर्माता है प्रदीप सिंह, निर्देशक है अजय झा, DOP- DK शर्मा, आर्ट डायरेक्टर हैं रणधीर दास, असिस्टेंट डायरेक्टर हैं सोनू यादव और रोशन कुमार।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म के सभी कलाकार और निर्माता निर्देशक
- फ़िल्म (देवरानी जेठानी) की शूटिंग आनंद गुजरात मे
- कलाकार- रिंकू घोष, काजल राघवानी, गौरव झा, देव सिंह, संजय पांडे, प्रेम दुबे
- निर्माता- प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह
- निर्देशक – अजय कुमार झा
- लेखक – अरविंद तिवारी
- डी ओ पी – डी के शर्मा
- सह निर्देशक – विकास कुमार
- संगीत – ओम झा
- कला – रणधीर ऐन. दास
- नृत्य -कानू मुखर्जी
- मेकअप-रोहित राजपाल
- प्रोडक्शन – कमल जी
- लाइन प्रोडुसर – राजु भाई
- स्टील -पंकज सक्सेना
इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के आनंद स्थान पर हो रही थी जिसका फोटो भी शेयर किया गया है। तो अभी हम और आप इंतज़ार करते है की कब देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म का फर्स्ट लुक, फर्स्ट पोस्टर, टीज़र या फिर फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज़ किया जायेगा। लेकिन जब भी इस फिल्म के बारे में कोई और जानकारी मिलेगी हम आप सभी को जरूर बताएँगे और इस पेज पर अपडेट भी कर देंगे।
देवरानी जेठानी भोजपुरी फिल्म के साथ ही साथ काजल राघवानी ने भूल भुलैया भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी पूरी की, मतलब एक साथ में दो फिल्मो की शूटिंग गुजरात के आनंद में हो रही थी।