जानें भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव का नाम निरहुआ कैसे पड़ा?
जानें भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव का नाम निरहुआ कैसे पड़ा? हम यहाँ पर निरहुआ नाम पड़ने के पीछे का कारण बता रहे हैं।
दिनेश लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख अभिनेताओं में गिने जाते हैं, पिछले वर्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी भी ज्वाइन कर ली लेकिन अपने क्षेत्र से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव को किसी भी प्रकार की हार का सामना कभी भी नहीं करना पड़ा क्योकि वे एक कमाल के एक्टर हैं । हर वर्ष दिनेश लाल यादव की कोई न कोई भोजपुरी फिल्म रिलीज़ होती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।
आज के समय में दिनेश लाल यादव को सिर्फ देश ही नहीं विदेशो में लोग जानते हैं, यही कारण है की दिनेश लाल यादव की कुछ फिल्मो की शूटिंग लंदन और अन्य शहरों में हुई है।
दिनेश लाल यादव का नाम दिनेश लाल यादव निरहुआ कैसे पड़ा?
अपने शुरुआती समय में दिनेश लाल यादव जब सिर्फ भोजपुरी गाने गाते थे तब उन्होंने भोजपुरी गानों का एक एक एल्बम लांच किया था जिसका नाम था “निरहुआ सटल रहे” इस एल्बम में निरहुआ नाम का एक पात्र था और इस एल्बम में दिनेश लाल यादव और खुशबू राज ने गाना गाय था।
यह एल्बम इतना पॉपुलर हुआ की सभी के जबान पर निरहुआ नाम चढ़ गया और फिर दिनेश लाल यादव इसी नाम से प्रसिद्द हो गए, लोगो को इनका असली नाम कम पता था और निरहुआ नाम ज्यादा पता था। और उसी एल्बम की सफलता के कारण दिनेश लाल यादव जी फिल्मो में आ गए और फिर निरहुआ नाम से निरहुआ रिक्शावाला भोजपुरी फिल्म बनाई।
इसके बाद निरहुआ नाम से दिनेश लाल यादव की बहुत सारी फिल्मे आने लगी जैसे की : निरहुआ चलल ससुराल, निरहुआ चलल लंदन, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ रिक्शावाला 2 इत्यादि।
तो यह कारण था की दिनेश लाल यादव का नाम दिनेश लाल यादव “निरहुआ पड़ा”।