शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म (अरविन्द अकेला कल्लू) की सम्पूर्ण जानकारी
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Shaadi By Chance Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
शादी बाय चांस भोजपुरी सिनेमा की एक बेहतरीन फिल्म है जिसमे मुख्य कलाकार के रूप में अरविन्द अकेला कल्लू, स्वर्गीय आकांक्षा दुबे, प्रियंका रेवड़ी और यामिनी सिंह हैं। यह फिल्म हिंदी फिल्म किस किस को प्यार करू की कुछ कुछ याद दिलाती है। इस फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई 2023 को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। आइये जानते हैं शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म की पूरी जानकारी इस पेज पर।
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Shaadi By Chance Bhojpuri Film Trailer)
इस फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई 2023 को एंटर10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर का वीडियो बहुत अच्छा हैं और आओ सभी के देखने के लिए हमने इसका वीडियो नीचे दिया हुआ है।
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Shaadi By Chance Bhojpuri Film Release Date)
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर आ चुकी है इस फिल्म को आप सभी एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर जाकर इस फिल्म के क्लिप्स देख सकते हैं। फिल्म के कुछ क्लिप्स हमने नीचे दिए हुए हैं।
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Shaadi By Chance Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है: अरविंद अकेला (कल्लू), प्रियंका रेवारी, अवधेश मिश्रा, स्वर्गीय आकांक्षा दुबे, अनूप अरोड़ा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा और सुष्मिता मिश्रा और अन्य (अतिथि भूमिका) -यामिनी सिंह
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Shaadi By Chance Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- निर्देशक- संजय श्रीवास्तव
- निर्माता- राम प्रसाद
- कहानी, पटकथा और संवाद-मनोज पांडेय
- डी.ओ.पी-समीर सैयद
- संगीत निर्देशक- मुन्ना दुबे और साजन मिश्रा
- कोरियोग्राफर- प्रवीण शेलार
- गीतकार-मुन्ना दुबे, शेखर मधुर और आशुतोष तिवारी
- मारधाड़- इकबाल सुलेमान
- संकलन – गुरजंट सिंह
- बैकग्राउंड म्यूजिक- राजा यादव
- प्रोमो – एम. फैसल रियाज़
- प्रोडक्शन मैनेजर-जे.पी और मंतोष
- डी.आई-विजय सिंह (मुन्ना)
- एसोसिएट डायरेक्टर- आजम शेख
- कला निर्देशक- शेरा
- पोस्ट प्रोडक्शन- 3 स्टूडियो
- पब्लिसिटी डिज़ाइन- नरसू
- बैनर- रामा प्रसाद प्रोडक्शन
- म्यूजिक ऑन-एंटर10 रंगीला
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म के गानें (Shaadi By Chance Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं और यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- दिल इश्क़ में तोहरे झूमे दिल इश्क़ में तोहरे गावे
- नजरिया बान मारता कमरिया जान मारता
- तू हू चलावेलु नैना के बान छेदे करेजा ये हमर जान
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Shaadi By Chance Bhojpuri Film Trailer Video)
ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया हुआ है। आप सभी इस ट्रेलर के वीडियो को देखिये और हमें बताइये की यह ट्रेलर आप सबको कैसा लगा ?
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म की कहानी (Shaadi By Chance Bhojpuri Film Story or Plot)
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म की कहानी बहुत ही मजेदार है और यह फिल्म आपको कपिल शर्मा की हिंदी फिल्म किस किस को प्यार करू की थोड़ा सा याद दिलाएगी क्योकि इस फिल्म में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन एक्ट्रेस हैं। और इन्ही तीन एक्ट्रेस के बीच एक एक्टर हैं अरविन्द अकेला कल्लू जो की घनचक्कर बने रहते हैं।
होता कुछ ऐसा है कहानी में की आकांक्षा दुबे की शादी बाय चांस से कल्लू से हो जाती है और वो उनकी पत्नी बन जाती हैं। लेकिन पत्नी बनने के बाद वो कल्लू को एक पति का रेस्पेक्ट नहीं देती जिससे कल्लू बहुत परेशान रहते हैं। और फिर एंट्री होती है दूसरी एक्ट्रेस यानी की प्रियंका रेवड़ी की जिसको कल्लू बहुत पसंद करते हैं और वो कल्लू को भी बहुत पसंद करती हैं और दोनों में प्यार हो जाता है।
और फिर कल्लू अपनी गर्लफ्रेंड और अपनी पत्नी दोनों का ख्याल रखते हैं और ऐसा हर संभव कोशिश करते हैं की दोनों को एक दूसरे के बारे में कोई पता न चले लेकिन दोनों आपस में दोस्त निकलती हैं और जब कल्लू प्रियंका से शादी करने जा रहे होते हैं तो यामिनी सिंह की भी एंट्री होती है अब आगे क्या होता है फिल्म में यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी।
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Shaadi By Chance Bhojpuri Film?)
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म यूट्यूब पर आ चुकी है इस फिल्म को आप सभी एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर जाकर इस फिल्म के क्लिप्स देख सकते हैं। फिल्म के कुछ क्लिप्स हमने नीचे दिए हुए हैं।
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म क्लिप-1
शादी बाय चांस भोजपुरी फिल्म क्लिप-2
इस फिल्म के बाकी के क्लिप्स आप एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।