कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film all Information: Trailer, Release Date, Star Cast, MP3 Songs, Director and Producer and Story)
कइसे हो जाला प्यार पवन सिंह की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 26 नवंबर 2022 को रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म की जानकारी पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। आइये जानते हैं कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी जैसे की फिल्म की रिलीज़ डेट, ट्रेलर वीडियो, मुख्य कलाकार, निर्माता, निर्देशक, फिल्म के गानें और फिल्म की कहानी।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Trailer)
इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर 26 नवंबर 2022 को एवेरेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर पवन सिंह की हर फिल्म की तरह दमदार है आप लोग जरूर देखे, ट्रेलर के वीडियो का लिंक हमने नीचे दिया हुआ है।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Release Date)
अभी इस फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही आएगी हम इस पेज पर जानकारी दे देंगे।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म की स्टार कास्ट (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Star Casts)
इस फिल्म की स्टार कास्ट कुछ इस प्रकार है: पवन सिंह, काजल राघवानी और अन्य।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Director, Producer and Crews)
इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- गीतकार – आज़ाद सिंह, चंदन यदुवंशी, रजनीश चौबे और विनय निर्मल
- संगीतकार – छोटे बाबा, छोटू राउत और आज़ाद सिंह
- कहानीकार – मनोज के कुशवाहा
- डीओपी- देवेंद्र तिवारी
- संपादक – दिनेश
- एक्शन- मल्लेश
- आर्ट – नजीर शेख
- डिजाइनर – बादशाह खान
- कार्यकारी निर्माता – निशांत सिंह
- मार्केटिंग हेड – दिलशाद शाह वारसी
- कोरियोग्राफर – रिकी गुप्ता
- निर्देशक – जगदीश शर्मा
- सह निदेशक – ललित शुक्ला, अब्दुल रहमान, संजू विष्ट
- निर्माता – राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार सिंह
- डिजिटल – विक्की यादव
- लेबल- एवरेस्ट भोजपुरी
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म के गानें (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film MP3 and Video Songs)
इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं और यहाँ पर हम इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट भी दे रहे हैं आप लोग इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन और देख सकते हैं :
- बिगड़ गइल बानी रानी जहिया से देह तोहरा
- दिल टुटला के शायद होइत आवाज हो
- तू ही हमार जान हो
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है, आप लोग भी देखिये और बताइये की आपको इस फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिव्यु (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Trailer Review)
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म सलमान खान की हिंदी फिल्म सुल्तान से कुछ मिलती जुलती लग रही है। क्योकि इस फिल्म में पवन सिंह भी एक फाइटर के रोल में है। फ़िलहाल यह एक अच्छी फिल्म है जिसकी कहानी भी नई है। फिल्म के गानें भी बहुत अच्छे है। एक्टिंग के बारे में तो कहने ही क्या, पवन सिंह और काजल राघवानी ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है। कुलमिलाकर कइसे हो जाला प्यार एक अच्छी भोजपुरी फिल्म है जो की आप सबको जरूर देखनी चाहिए।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म की कहानी (Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film Story or Plot)
इस फिल्म की कहानी प्रेम पर आधारित है जिसमे पवन सिंह एक फाइटर रहते हैं और वे बहुत सारी प्रतियोगिता जीतते हैं। लेकिन उनको प्यार हो जाता है काजल राघवानी से जिनका वसूल ये रहता है की उनको प्यार और लड़को में कोई भी दिलचस्पी नहीं रहती है।
लेकिन उनको पवन सिंह से प्यार हो जाता है और वे शादी भी करना चाहते हैं। लेकिन काजल के परिवार वाले उनको अच्छा और सुयोग्य वर न मानकर उनकी शादी शहर के बहुत अमीर आदमी के बेटे से कर देते है और इस वजह से पवन सिंह शराब की आदत पकड़ लेते हैं।
इधर काजल के पति के भाई को पवन सिंह ने एक फाइट में मार कर अपाहिज कर दिया था जिसका बदला वह काजल को बहुत परेशान करके लेता है। इधर पवन सिंह को सिखाने के लिए एक आदमी आता है और वह पवन सिंह को फिर से फाइटर बनाने के लिए खूब मेहनत करता है।
और अंत में पवन सिंह सबसे बदला लेते है और फाइटर की ट्रॉफी भी जीत लेते हैं। और बहुत सारी घटनाएं भी होती हैं जो की आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगी।
कइसे हो जाला प्यार भोजपुरी फिल्म को देखें और डाउनलोड करें (How to Watch and Download Kaise Ho Jala Pyar Bhojpuri Film?)
अभी इस फिल्म को रिलीज़ करने की डेट सामने नहीं आई है। फिल्म रिलीज़ होने के बाद आप लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख पाएंगे। और इसके बाद इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर होगा और फिर इसके बाद इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होगा यानी की फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जायेगा, फिर आप लोग इस फिल्म को ऑनलाइन देख पाएंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे।