गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो की सम्पूर्ण जानकारी
गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो की सम्पूर्ण जानकारी (Golgappa Ke Gapshap Youtube Show all Information)
नमस्कार भोजपुरिया दोस्तों, आज हम आप सबके बीच भोजपुरी भाषा के एक कार्यक्रम के बारे में बताने जा रहें है जिसमे में भोजपुरी सिनेमा के सभी कलाकारों का इंटरव्यू लिया जायेगा और आप सभी उनके बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे। इस शो का नाम है गोलगप्पा के गपशप जो की यूट्यूब पर रिलीज़ किया जा रहा है। इसका पहला एपिसोड 14 जनवरी 2023 को यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है।
पहले एपिसोड में मुख्य मेहमान थी भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जिन्हे हम सभी भोजपुरी की शेरनी के रूप में जानते हैं। अक्षरा सिंह से इस शो में इस शो के होस्ट पवन तिवारी यानी की गोलगप्पा ने बहुत सारे सवाल करे और अक्षरा सिंह ने उनका जवाब बड़े अच्छे तरीके से दिया।
साथ ही साथ इस शो में आपको कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए भोजपुरी के जाने माने हास्य कलाकार आनंद मोहन जी भी दिखेंगे जो बीच बीच में आप सभी को हसाते रहेंगे। इस शो में अक्षरा सिंह गोलगप्पे खाने का कम्पटीशन भी करती हैं जिसमे आनंद मोहन जीत जाते हैं क्योकि वे सबसे ज्यादा गोलगप्पे खा जाते हैं एक मिनट में।
गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो की अन्य जानकारियाँ
- शो का नाम- गोलगप्पा के गपशाप
- अतिथि नाम :- अक्षरा सिंह
- होस्ट :- पवन तिवारी गोलगप्पा
- एपिसोड :- 01
- निर्माता :- पवन तिवारी गोलगप्पा
- डिजिटल हेड:- कमलेश कुमार
- डिजिटल पार्टनर: मार्जिन मीडिया एंटरटेनमेंट
गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो के पहले एपिसोड का वीडियो (Golgappa Ke Gapshap Youtube Show First Episode Video)