लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 19 जनवरी 2022 को रिलीज़ कर दिया गया है। जाने लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी ट्रेलर रिलीज़ डेट, फिल्म रिलीज़ डेट, स्टार कास्ट, गाने और कहानी के साथ भोजपुरी कल्चर डॉट कॉम वेबसाइट के इस पेज पर।
व विवाह डॉट कॉम प्रदीप पांडेय चिंटू की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका मुहूर्त शॉट लखनऊ उत्तर प्रदेश में शूट किया गया, इसकी जानकारी काजल राघवानी जो की इस फिल्म की नाईका है अपने इंस्टाग्राम चैनल पर दिया।
प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ इस फिल्म में काजल राघवानी के अलावा आम्रपाली दुबे भी है, जिसका जिक्र काजल ने अपनी पोस्ट में किया, उन्होंने लिखा की लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त शाट शूट किया बहुत मजा आया अपने दोस्तों के साथ, शूटिंग का पहला दिन और आम्रपाली जी आपको मिस कर रहे है।
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म की अन्य जानकारी (Love Vivah.com Bhojpuri Film all Information)
इस फिल्म के डायरेक्टर है अनंजय रघुराज और स्टार कास्ट है प्रदीप पांडे चिंटू, आम्रपाली दुबे, अमित शुक्ला, संदीप यादव, करण पांडे, संजय यादव और ज्योति पांडे विशेष उपस्थिति: काजल राघवानी।
निर्माता: | प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह, कोमल जी |
कहानी और निर्देशन: | अंजय रघुराजी |
प्रस्तुत : | रत्नाकर कुमार |
सह-निर्माता: | पदम सिंह |
संगीत: | रजनीश मिश्रा |
गीत: | श्याम देहाती, राजेश मिश्रा और आज़ाद सिंह |
छायांकन: | वासु |
पटकथा और संवाद: | राकेश त्रिपाठी |
एक्शन : | दिलीप यादव |
कोरियोग्राफर: | कानू मुखर्जी |
कार्यकारी निर्माता: | कमल यादव |
पोशाक और शैली : | बादशाह खान |
कला : | नज़ीर शेख, रणधीर दासी |
संपादक: | गुरजंट सिंह |
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Trailer of Love Vivah.com Bhojpuri Movie)
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर 19 जनवरी 2022 को वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर को 5 दिन के अंदर ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर का वीडियो हमने नीचे दिया हुआ है आप लोग जरूर एक बार देखें।
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म कब रिलीज़ होगी? (Release Date of Love Vivah.com Bhojpuri Movie)
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म पूरे बिहार और नेपाल में 13 मई 2022 को रिलीज़ कर दी गई है। आप लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर प्रदीप पांडेय चिंटू की इस फिल्म को देखिये और आनंद लीजिये।
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म के गाने (Love Vivah.com Bhojpuri Movie MP3 and Video Songs)
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी गई है, आप किसी भी भोजपुरी म्यूजिक प्लेटफार्म से ये गानें डाउनलोड करके सुन सकते हैं।
- तोहार नैना रंगरेज अपना रंग में रंगले जाता
- जरा तारे देहिया जैसे चैली का आगी हो
- लाल लहंगा चलेलु लसार के
- अगर मुद्दई चाहे बुरा कोई कर नहीं सकता
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म की कहानी क्या है? (What is Story of Love Vivah.com Bhojpuri Movie?)
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म की कहानी पूरी तरह से प्रेम कहानी है। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू मेडिकल की पढ़ाई करने गाँव से शहर में आते हैं। और उसी मेडिकल कॉलेज में आम्रपाली दुबे भी रहती हैं जो की स्टूडेंट यूनियन की लीडर रहती हैं। और जो भी लड़का किसी लड़की को छेड़ता हैं उसकी अच्छे से मरम्मत करती हैं।
प्रदीप पांडेय की कोई गर्लफ्रेंड नहीं होती और वे लड़की की तलाश में रहते हैं और उनको आम्रपाली से एक तरफ़ा प्यार हो जाता हैं लेकिन जब इसका पता आम्रपाली को चलता है तो प्रदीप की भी कुटाई होती है। लेकिन एक दिन आम्रपाली को कुछ छेड़ने वाले गुंडों को प्रदीप पांडेय पीट देते है जिसकी वजह से आम्रपाली भी प्रदीप से प्यार करने लगती हैं।
इसके बाद प्रदीप पांडेय को मैसेज मिलता हैं की गाँव में उनकी शादी किसी और से तय कर दी गई है, इसके लिए वे अपने गांव जाते है और आम्रपली भी साथ में जाती हैं। गाँव में बहुत सारी घटनाएं घटती हैं और वे दोनों लोग गांव से भागने वाले होते हैं। अचानक से आम्रपली का एक्सीडेंट हो जाता हैं और प्रदीप पांडेय अपने दुश्मनो से लड़ते हैं। फिल्म के अंत में क्या होता हैं इसको जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म को कैसे देखे या डाउनलोड करें ? (How to Watch and Download Love Vivah.com Bhojpuri Movie?)
लव विवाह डॉट कॉम भोजपुरी फिल्म पूरे बिहार और नेपाल में 13 मई 2022 को रिलीज़ कर दी गई है। जब फिल्म का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया जायेगा तो आप लोग इस फिल्म को डाउनलोड भी कर पाएंगे।