Sonalika Prasad Bhojpuri Actress Biography and Photos
सोनालिका प्रसाद एक भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो की ज्यादातर भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा सोनालिका प्रसाद हिंदी टेलीविजन के कई सारे शो करती हैं जिसमे से CID, सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल मुख्य हैं। सोनालिका प्रसाद का जन्म पटना बिहार में हुआ है। इन्होने बहुत सारे भोजपुरी फिल्मो में काम किया है और बहुत सारे भोजपुरी एल्बम में भी काम किया है। आइये जानते हैं सोनालिका प्रसाद के बारे में सारी जानकारी।
भोजपुरी एक्ट्रेस सोनालिका प्रसाद के बारे में पूरी जानकारी (Sonalika Prasad Bhojpuri Actress All Information)
सोनालिका प्रसाद का जन्म 5 अक्टूबर 1992 को पटना के बिहार में हुआ है। इनकी पढाई पटना में ही हुई है। इनके पास परास्नातक की डिग्री है। और इन्होने मास कम्युनिकेशन में परास्नातक किया हुआ है। सोनालिका प्रसाद को हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी भाषा आती है। ये वोकल सिंगिंग और कत्थक डांस भी करती हैं इन्होने सिंगिंग और कत्थक डांस के लिए 6 साल की ट्रेनिंग भी ली है।
सोनालिका प्रसाद के बारे में पूरी जानकारी इस वीडियो में भी देख सकते हैं-
सोनालिका प्रसाद ने अपने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग भी की है। सोनालिका प्रसाद ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 1999 कदम रखा था और इनकी पहली भोजपुरी फिल्म थी राजतिलक जो की अरविन्द अकेला कल्लू के साथ थी।
नाम | सोनालिका प्रसाद |
पेशा | एक्टर, डांसर और मॉडल |
जन्म तिथि / जन्मदिन | 05 अक्टूबर 1992 |
आयु (2023 तक) | 30 साल |
पिता का नाम | |
माता का नाम | |
जन्म स्थान | पटना बिहार |
निवास स्थान | मुंबई |
भाषाएँ | हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी |
शैक्षणिक योग्यता | परास्नातक |
विश्वविद्यालय | पटना विमेंस कॉलेज |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
फेसबुक पेज | https://www.facebook.com/sonalika.prasad06/ |
इंस्टाग्राम अकाउंट | https://www.instagram.com/sonalika.prasad06/?hl=en |
यूट्यूब चैनल |
सोनालिका प्रसाद की भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट (Sonalika Prasad Bhojpuri Actress Movies List)
सोनालिका प्रसाद ने बहुत सारी भोजपुरी फिल्मो में काम किया है। इनकी पहली फिल्म का नाम राज तिलक है जिसमे अरविन्द अकेला कल्लू मुख्य अभिनेता थे। इनकी सभी भोजपुरी फिल्मो की लिस्ट हमने नीचे दी हुई है।
- राजतिलक
- कलाकार
- सड़क
- धनिया
- लैला मजनू
- गुमराह
- बड़े मिया छोटे मिया
- जिया बेकरार बा (अरविन्द अकेला कल्लू के साथ)
- कल्लू की दुल्हनिया
- एक छैला छह लैला
- बनारसी बाबू
- रॉबिनहुड पांडेय
- शिकारी
- पहेली (रितेश पांडेय के साथ)
- ॐ जय जगदीश
- कवन कसूर
- बबली के बारात
- रघुवीर
- तू दिया और बाती हम 2 (कुणाल तिवारी के साथ)
- रोटी (काजल यादव के साथ)
- तुम सा नहीं देखा (आदित्य ओझा के साथ)
- प्रेम गीत (प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ)
- अरब
सोनालिका प्रसाद के कुछ टॉप भोजपुरी गानों की लिस्ट (Sonalika Prasad Bhojpuri Actress Top Songs)
सोनालिका प्रसाद ने बहुत सारे भोजपुरी एल्बम में काम किया है और इनके बहुत सारे भोजपुरी गानें वायरल भी होते रहते हैं। सोनालिका प्रसाद ने भोजपुरी के साथ साथ पंजाबी और हरयाणवी गानों में भी काम किया है। इनके कुछ भोजपुरी गानों की लिस्ट हमने नीचे दी हुई है।
- रुइया के गाला जईसन
- चुम्मा में करंट बा
- बिछड़ के तोहसे जी न पाइब
- दरदिया उठे पोरे पोर
- नगीना जइसन
- हमके मिल गइल सनम
- दुपट्टा संभाल
- दरदिया
- जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा (रैप सांग)
- अभी ले दिल झनझनाता
सोनालिका प्रसाद को उनकी पहली भोजपुरी फिल्म राजतिलक के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चूका है। सोनालिका प्रसाद बहुत सारे शोज को होस्ट करती हैं।
आइये देखते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सोनालिका प्रसाद की कुछ अच्छी-अच्छी फोटो (Sonalika Prasad Bhojpuri Actress Wallpaper and Photos)