एक दूजे के लिए 2 पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
देखें एक दूजे के लिए 2 पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
एक दूजे के लिए 2 (Ek Duje ke Liye Bhojpuri Film) भोजपुरी फिल्म पवन सिंह, मधु शर्मा और सहर अफ्शा की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम हैं जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर सितम्बर 10 को रिलीज़ कर दिया गया है। आइये जानते हैं इस फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी जैसे की यह फिल्म रिलीज़ कब होगी, फिल्म के ट्रेलर के बारे में अन्य जानकारी, फिल्म के कलाकार, निर्माता, निर्देशक, कहानी, गानें इत्यादि।
इस पेज पर हम सारी जानकारी विस्तारपूर्वक बता रहें हैं, कृपया नीचे स्क्रॉल करते जायें और जानकारी पढ़ते जायें।
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
इस फिल्म का ट्रेलर 10 सितम्बर 2021 को इंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर के वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और ट्रेलर भी बहुत अच्छा है।
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट
इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं हुई है, रिलीज़ डेट जैसे ही घोषित की जाएगी इसकी सूचना हम इस पेज पर दे देंगे।
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म के स्टार कास्ट (मुख्य कलाकार)
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं : पवन सिंह (Pawan Singh), सहर अफ्शा, मधु शर्मा (Madhu Sharma), माया यादव, दीपक सिन्हा और अन्य।
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म के निर्माता-निर्देशक
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अन्य सदस्य की जानकारी नीचे दी गई है:
- निर्माता: अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला, समीर आफताब
- निर्देशक: पराग पाटिल
- सह-निर्माता: ज़बावा एंटरटेनमेंट – मैडज़ मूवीज़
- यूके टीम निर्माता: विपुल शर्मा
- फोटोग्राफी के निदेशक: मुकेश शर्मा
- क्रिएटिव हेड: पंकज तिवारी
- कार्यकारी निर्माता: अनिल कुमार सिंह, मोहम्मद हसामु शेख ‘सोनू’
- प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव: प्रभाव चतुर्वेदी
- सहयोगी निदेशक: कुमारदेव सिंह ज्योति
- मुख्य सहायक निदेशक: अनिल कुमार
- संगीत : छोटे बाबा
- गायक: पवन सिंह, तृप्ति शाक्य, प्रियंका सिंह
- गीतकार: प्रकाश बरूद, रितेश सिंह
- म्यूजिक अरेंजर्स – शिशिर पांडे, सोनू पंजाबी
- संपादक: गुरजेंट सिंह
- प्रोमो एडिटर: उमेश मिश्रा
- कोरियोग्राफर: संजय कोर्वे, संजीव कुमार शर्मा
- कहानी और संवाद – राकेश त्रिपाठी
- पटकथा – पराग पाटिल, राकेश त्रिपाठी
- फोटोग्राफी के निदेशक – मुकेश शर्मा
- डिजाइनर: नरसु (शक्ति आर्ट्स)
- बैकग्राउंड म्यूजिक : शेखर सिंह
- कला निर्देशक: अजय मौर्य, मुन्ना मौर्य
- कास्ट्यूम: मधुर डिजाइन्ज़, सुनीता कविता क्रिएशन्स, भक्ति जोशी, नियाज़ अहमद
- मिक्सिंग : कृष्ण विश्वकर्मा (3 स्टूडियो)
- सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर – संजय सिन्हा
- स्टिल एंड मेकिंग फोटोग्राफर – कुबेर बेहरा
- प्रोडक्शन – ए पार्टिकल पिक्चर्स लिमिटेड प्रोडक्शन
- कंपनी मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट – बबलू विश्वास, शीतल कांबले
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म के ऑडियो और वीडियो गानें
इस फिल्म के कुछ गानें नीचे दिए गए हैं, आप लोग इन गानों का ऑडियो (MP3) किसी भी भोजपुरी म्यूजिक प्लेटफार्म से डाउनलोड कर सकते हैं।
- जब लचके ला पातर कमरिया लाजबाब लागे
- नजर में तू ही लउके लू करेजा चौबीस घंटा हो
- खुली जे पलकवा तो नजरि के सोझा रहब
- सटे द कमर से कमर हे धनि हो
- एक पिया को चली एक पिया से चली
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Trailer Video)
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है, आप लोग देखिये और हमें बताइये की आप सबको ट्रेलर कैसा लगा ?
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिव्यु (Ek Duje ke Liye Bhojpuri Film Trailer Review)
फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा है, लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखकर पूरी कहानी का पता करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह जरूर पता चल रहा है की यह एक त्रिकोण लव स्टोरी है जिसमे एक नायक और 2 नाइका हैं। ट्रेलर से यह पता चल रहा हैं की कहानी जो भी हैं अच्छी है। फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में हुई है। फिल्म में दिखाए गए सीन बहुत अच्छे हैं। सभी कलाकारों ने अच्छी एक्टिंग की है विशेषकर पवन सिंह और मधु शर्मा ने।
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म की कहानी (Film Story)
फिल्म की कहानी जैसा की हमने बताया की त्रिकोण प्रेम कहानी है, इस फिल्म में पवन सिंह के माता पिता लंदन में रहते हैं लेकिन वे भारतीय संस्कारो का बखूबी पालन करते हैं पवन सिंह को लंदन की एक लड़की से प्यार हो जाता हैं लेकिन उनकी माता उनकी शादी किसी हिंदुस्तानी लड़की से करवाना चाहती हैं।
शादी करने के लिए पवन सिंह की माँ एक हिंदुस्तानी लड़की (मधु शर्मा) को भी ढूढ़ लेती हैं और उनकी शादी फिक्स कर देतीं हैं पर जब यह बात पवन सिंह को पता चलती है तो वे गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन उनकी माँ खुद को नुकसान पहुँचा लेती हैं और पवन सिंह को जबरदस्ती उस लड़की से शादी करनी पड़ जाती है।
शादी के कुछ समय निकल जाते हैं फिर भी उनकी कोई संतान नहीं पैदा होती क्योकि पवन सिंह लंदन वाली लड़की को अभी भी प्यार कर रहे होते हैं। फिर कुछ समय बाद मधु शर्मा को संतान पैदा होने वाली होती हैं लेकिन उनका एक्सीडेंट हो जाता है, अब फिल्म के अंत में उनकी संतान हो पाती है या नहीं और पवन की शादी किस से होती है यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
एक दूजे के लिए 2 भोजपुरी फिल्म को ऑनलाइन कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to watch and Download Ek Duje Ke Liye 2 Bhojpuri Film)
इस फिल्म को आप अभी नहीं डाउनलोड कर पाएंगे, यह फिल्म जब यूट्यूब पर रिलीज़ की जाएगी फिर आप यूट्यूब से देख पाएंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे।