भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल के बारे में पूरी जानकारी और फोटो
भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल के बारे में पूरी जानकारी और फोटो (Somya Pokhrel Bhojpuri Actress Biography and Photos)
आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल के बारे में। सौम्या पोखरेल मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं और वे भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। सौम्या बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी और भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना चाहती थी। और उनका यह सपना खेसारी लाल यादव ने पूरा किया उनके साथ एक एल्बम करके, इस एल्बम का नाम था “हरदी लागे जान के” और इसके बाद सौम्या पोखरेल ने पीछे मुड़ के नहीं देखा उनके कई सारे भोजपुरी गानें अब तक आ चुके हैं। तो आइये जानते हैं सौम्या पोखरेल के बारे में पूरी जानकारी जैसे की उनकी व्यक्तिगत जानकारी, उनके टैटू के बारे में, उनके भोजपुरी गानें इत्यादि।
आइये जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल के बारे में पूरी जानकारी (Somya Pokhrel Bhojpuri Actress Biography and Filmography)
सौम्या पोखरेल का जन्म भीम कुमारी पहाड़ी के रूप में 19 फरवरी 2002 को सिंधुली (नेपाल) के लंपांतर जिले में हुआ था। ये एक गरीब परिवार से थी तो इन्हे इतना पढ़ने का मौका नहीं मिला। उन्होंने टिकटोक पर वीडियो बनाना शुरू किया और फिर लोग उन्हें जानने लगे थे। फिर उन्होंने अपने हाथ पर खेसारी लाल यादव का टैटू बनवा लिया क्योंकि वे खुद को खेसारी लाल यादव की बहुत बड़ी फैन मानती हैं। और उस टैटू को दिखाकर रील बनाने लगी और यूपी – बिहार में अपनी पहचान बना लिया।
फिर एक दिन खेसारी लाल यादव नेपाल में शो करने गए थे और वहां पर सौम्या खेसारी लाल यादव से मिली और स्टेज पर उनके फैन होने की प्रशंसा करने लगी और खेसारी लाल से गले मिलकर अपना दुख सुनाई और रोने भी लगी इससे खेसारी लाल बहुत खुश हुए और उन्होंने उनकी मेहनत को देखते हुए उनके साथ एक गाना या फिल्म करने का वादा किया और उन्होंने एक गाना भी उनके साथ किया है इस गानें के बोल हैं “हरदी लागे जान के” इस गानें में सौम्या ने खेसारी लाल के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया है।
एक समय में सौम्या पोखरेल बहुत बड़े विवाद में भी फस चुकी थी। और वो विवाद खेसारी लाल यादव के फैन और पवन सिंह के फैन के बीच में था। सौम्या पोखरेल की शादी हो चुकी है उनके पति का नाम चन्दन है जिनसे वे फेसबुक पर मिली थी। सौम्या पोखरेल को लोग टैटू गर्ल के नाम से भी जानते हैं।
आप सौम्या पोखरेल के बारे में नीचे दिए गए वीडियो में भी सारी जानकारी देख सकते हैं
सौम्या पोखरेल की भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट (Somya Pokhrel Bhojpuri Actress all Bhojpuri Movies List)
सौम्या पोखरेल ने अभी ज्यादा भोजपुरी की फिल्में नहीं की है लेकिन भविष्य में वे बहुत सारी भोजपुरी फिल्मे करेंगी। उन्होंने एक शार्ट फिल्म की है जिसका नाम है बिटिया रानी। और एक और फिल्म वो करने वाली है जिसका नाम है टाईगर नंबर 1।
सौम्या पोखरेल के कुछ टॉप भोजपुरी गानों की लिस्ट (Somya Pokhrel Bhojpuri Actress Top Bhojpuri Songs)
सौम्या पोखरेल गाना भी गाती हैं और उन्होंने खेसारी लाल यादव के ऊपर एक गाना भी गाया है। सौम्या पोखरेल ने बहुत सारे भोजपुरी गानों में काम किया है और इनके बहुत सारे गानें वायरल भी हुए हैं। इनके कुछ टॉप भोजपुरी गानों की लिस्ट नीचे दी हुई है :
- हरदी लागे जान के (खेसारी लाल यादव के साथ)
- ताला जीजा जी (राहुल रंजन के साथ)
- हईले ह छक्का
- गोरी के खेलावना (प्रमोद प्रेमी यादव के साथ)
- होली में आटा के लोई (ओम प्रकाश अकेला)
- रंग डाले द शाली सँवरकी हो
- रंगे दे सुगीया
- मछरी
- कोरवा में सूत के पढ़ेला
आइये देखते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सौम्या पोखरेल की कुछ अच्छी-अच्छी फोटो (Somya Pokhrel Bhojpuri Actress Photos)