Gupt Bhojpuri Film of Pramod Premi all Information
गुप्त भोजपुरी फिल्म “प्रमोद प्रेमी यादव” की सम्पूर्ण जानकारी (Gupt Bhojpuri Film all Information)
“गुप्त” प्रमोद प्रेमी यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी के साथ चांदनी सिंह और निधि झा भी हैं। आइये जानते हैं गुप्त भोजपुरी फिल्म की ट्रेलर की जानकारी, रिलीज़ डेट की जानकारी, निर्माता- निर्देशक, स्टार कास्ट, फिल्म के गानें और फिल्म की कहानी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी।
गुप्त भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर (Gupt Bhojpuri Film Trailer details)
इस फिल्म का ट्रेलर 19 सितम्बर 2021 को वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर के वीडियो का लिंक नीचे दिया गया है। ट्रेलर बहुत अच्छा है, इस फिल्म के गानें बहुत अच्छे हैं। फिल्म की शूटिंग भारत में ही हुई है।
गुप्त भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट (Gupt Bhojpuri Film Release Date)
इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी कन्फर्म नहीं है, रिलीज़ डेट जैसे ही घोषित होगी हम इस पेज पर सूचित करेंगे।
गुप्त भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार (Gupt Bhojpuri Film Star Cast)
प्रमोद प्रेमी यादव, चांदनी सिंह, निधि झा, मनोज टाइगर, बृजेश त्रिपाठी और अन्य।
गुप्त भोजपुरी फिल्म के निर्माता- निर्देशक (Gupt Bhojpuri Film Director, Producer and other Crews Members)
- निर्माता- इरफान शेख, जयकिशोर चौधरी
- निर्देशक – नंद किशोर महतो
- गीत और संगीत – कृष्णा बेदार्दी
- लेखक – ओम प्रकाश यादव
- छायांकन – डी.के. शर्मा
- एक्शन – दिलीप यादव
- नृत्य – संजय कोरवे
- संकलन – धरम सोनी
- विशेष धन्यवाद – संजीव कुमार वियोगी
- म्यूजिक अरेंजर – आर्य शर्मा
- कला – राम बावु ठाकुर
- ड्रेस मैन – शिव सिंह
- रूप सज्जा – गौरवी
- सह-निदेशक – विकास कुमार
- प्रोडक्शन कंट्रोलर – विजय मौर्य
- सहायक निदेशक – दुर्गा यादव, दीपक दुलारा, यश महतो
- सहायक कार्य – संजू यादव,
- सहायक संकलन – जयप्रकाश मेहता
- पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो – बॉलीवुड उमंग
- साउंड इंजीनियर – प्रियांशु राज और पिंकी झा
गुप्त भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो (Gupt Bhojpuri Film Trailer Video)
ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है आप लोग देखिये और आनंद लीजिये।
गुप्त भोजपुरी फिल्म के ऑडियो और वीडियो गानें कैसे सुनें, देखें और डाउनलोड करें (How to Download Gupt Bhojpuri Film MP3 and Video Songs?)
इस फिल्म के कुछ गानों की लिस्ट नीचे दी गई है, आप इन गानों का ऑडियो (MP3) और वीडियो (mp4) डॉऊनलोड कर के देख और सुन सकतें हैं।
- शुक्रिया-शुक्रिया तूने गरम मिजाज मेरा ठंडा किया।
- न राजा जी कमरिया पिराई
- जवानी के जाता में दाब के मुवा देब
- काजर कइके झाझर कई देले बाड़ू हो ये बॉबी मोरे दिल को
- मधुवा के छत्ता भइल हाम्रो जवनिया टप टप चूवेला
गुप्त भोजपुरी फिल्म की कहानी (Gupt Bhojpuri Film Story)
इस फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी है क्योकि फिल्म के शुरू में प्रमोद प्रेमी यादव एक आम आदमी के बेटे रहते हैं और वे अपने बाप का बदला लेने के लिए एक पहलवान से लड़ जातें हैं, जिस पहलवान से वे लड़ते है उसकी की बेटी चांदनी सिंह से वे प्यार करने लगते हैं।
लेकिन नीची जाती की वजह से चांदनी सिंह के पिता इस प्यार के विरोध में रहते हैं, तभी एंट्री होती है निधि झा की जो की प्रमोद प्रेमी से एकतरफा प्यार करने लगती है। निधि को कुछ लोग किडनैप कर लेते है और वहां पर मुख्य विलेन होते हैं मोहन जोशी जो की बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्मो में विलेन का रोल निभा चुके हैं।
मोहन जोशी करोडो रूपए की डील करते हैं जिसमे निधि झा उनके खिलाफ सुबूत ढूंढती हैं इस चक्कर में एक लड़के को वे लोग मर देते हैं। फिल्म बाद में प्रमोद प्रेमी इस बात का पता लगाने आते हैं की इन सबके पीछे किसका हाथ है, वे भी मोहन जोशी के हवेली पर पहुंचते हैं।
अंत में निधि झा एक पुलिस की वर्दी में दिखाई देती हैं, और प्रमोद प्रेमी यादव को गिरफ्तार करने के लिए कहती हैं, निधि झा पुलिस कैसे बानी या पहले से थीं प्रमोद प्रेमी बदला क्यों लेते हैं इन सभी प्रश्नो के जवाब के लिए आप को फिल्म देखनी पड़ेगी।
गुप्त भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें? (How to Watch and Download Gupt Bhojpuri Full Film?)
गुप्त भोजपुरी फिल्म जब यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी तो आप लोग इस फिल्म को डाउनलोड भी कर पाएंगे और ऑनलाइन भी देख पाएंगे। यूट्यूब का लिंक हम इस पेज पर दे देंगे।