गोलगप्पा के गपशप एपिसोड-3 खेसारी लाल यादव
नमस्कार भोजपुरिया दोस्तों ! गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो का तीसरा एपिसोड आ गया है और इस बार शो में मुख्य मेहमान थे खेसारी लाल यादव। शो के मुख्य होस्ट गोलगप्पा और आनंद मोहन यानी लिफ़ॅन्टिस बाबा ने बहुत सारे सवाल खेसारी लाल से करे और उन्होंने सारे सवालो के जबाब दिए। आइये जानते है इस एपिसोड की सारी जानकारी।
गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो एपिसोड-3 की सारी जानकारियाँ (Golgappa Ke Gapshap Episode 3 Khesari Lal Yadav)
शो का नाम | गोलगप्पा के गपशाप |
अतिथि नाम | खेसारी लाल यादव |
होस्ट | पवन तिवारी गोलगप्पा |
एपिसोड रिलीज़ डेट | 29 जनवरी 2023 |
यूट्यूब चैनल का नाम | गोलगप्पा एंटरटेनमेंट |
एपिसोड | 3 |
अन्य मेहमान | मोनू अलबेला, आनंद मोहन, बीआईबी- बिजेंद्र सिंह आकांक्षा |
सहायक कलाकार | सुनील सिंह छोटी, राजकुमार सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता, निजामुद्दीन खान |
निर्माता | पवन तिवारी गोलगप्पा |
डिजिटल हेड | कमलेश कुमार |
डिजिटल पार्टनर | मार्जिन मीडिया एंटरटेनमेंट |
इस कार्यक्रम के पहले एपिसोड में मुख्य मेहमान थी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और दूसरे एपिसोड में कोई भी मेहमान नहीं आया था अब तीसरे एपिसोड में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का आगमन हुआ।
खेसारी साल यादव से पहला सवाल
इस शो में खेसारी लाल यादव से पहला सवाल ये पूछा गया की- इतने छोटे शो में आप इतने बड़े सुपरस्टार होकर कैसे आ गए और वो भी डायरेक्ट लंदन से ?
इस सवाल के जवाब में खेसारी लाल यादव ने कहा की वे स्वयं ही इसका उदाहरण है वे भी बहुत पहले छोटे थे लेकिन अपने परिश्रम और जनता के प्यार ने मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया है। और आपका कोई भी शो भी छोटा या बड़ा नहीं होता जनता आपके शो को प्यार देगी और आपका शो बहुत बड़ा बन जायेगा। और अपनी भोजपुरी भाषा और और इससे सम्बंधित कार्यक्रम को हमें हमेशा बढ़ावा देना चाहिए और इस शो में हर एक बड़े भोजपुरी कलाकार को आना चाहिए।
खेसारी साल यादव से दूसरा सवाल
खेसारी साल यादव से पहला सवाल ये पूछा गया की आपका जो यूनिक ठुमका लगाने का स्टाइल है वो आपने कहां से सीखा ?
खेसारी लाल यादव ने कहा की उन्होंने यह अपने बिहार में ही गोड़उ नाच से सीखा और तभी से यह उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गया। उन्होंने जो कुछ भी सीखा है सब यहीं से सीखा है कुछ भी वे जन्म से सिख कर नहीं आये थे।
यह एपिसोड मात्र 12 मिनट का था लेकिन अभी खेसारी लाल यादव से बहुत कुछ और पूछना है गोलगप्पा और उनके अन्य कलाकारों के द्वारा तो इस एपिसोड का दूसरा वीडियो भी जल्द रिलीज़ किया जायेगा।
गोलगप्पा के गपशप भोजपुरी यूट्यूब शो के तीसरे एपिसोड का वीडियो (Golgappa Ke Gapshap Youtube Show Episode-3 Video)
खेसारी लाल यादव के एपिसोड का वीडियो नीचे दिया गया है, आप लोग देखिये और आनंद लीजिये।
गोलगप्पा के गपशप खेसारी लाल यादव वीडियो का भाग -1
गोलगप्पा के गपशप खेसारी लाल यादव वीडियो का भाग -2