दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा की भोजपुरी फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएँगे का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। हम इस पेज पर इसी फिल्म के बारे में सारी जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं जैसे की फिल्म का ट्रेलर, रिलीज़ डेट, स्टार कास्ट, गानें और कहानी इत्यादि। Dulhaniya London Se Layenge Bhojpuri Film all Information
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर 15 अप्रैल 2022 को इंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। ट्रेलर को अभी तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म के ट्रेलर से पता चलता हैं की यह एक प्रेमकहानी पर आधारित फिल्म है, हमने ट्रेलर के वीडियो को नीचे दिया हुआ है।
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म पूरे बिहार में 13 मई 2022 को रिलीज़ कर दी गई है। आप लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखिये और आनंद लीजिये। अभी यह फिल्म बिहार के इन सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है:
डायना (दानापुर), राजमंदिर (रामगढ़वा), पंकज ( छपरा ), संगीत ( मोतीहारी ), शेखर ( सिवान), रूपमहल (चकिया ), द सिनेमा ( कल्यानपुर ) अम्बिका (घोड़ासहन ) चित्रवानी ( बेगुसराय ), ओमकार ( मीरगंज ), पंकज ( रक्सौल ), पिताम्बरा ( बेतिया ) श्याम ( चनपटिया ), चन्द्र ( बैरगनिया ), अभिषेक ( बसंतपुर), सपना ( आरा), पैराडाईज (गया) रे ( धनवाद ), सविता (बाढ़) नवादा ) राज ( लखीसराय ) प्रेम ( फारविशगंज ) चन्द्रा ( सुपौल ),वीणा (पटना), शंकर (सितामढी), प्रशंत ( सहरसा)
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म के कलाकार
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा, ग्रेस रोड्स, संजय महानंद, अंजय रघुराज, दीपक सिन्हा और अन्य।
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक
इस फिल्म के निर्माता निर्देशक हैं:
- निर्माता: अभय सिन्हा, शिवांशु पांडे, समीर आफताब
- संगीत, लेखक और निर्देशक: रजनीश मिश्रा
- सह-निर्माता: ज़बावा एंटरटेनमेंट प्रा. लिमिटेड, MADZ मूवीज
- कार्यकारी-निर्माता: अनिल कुमार सिंह, हासमु शेख (सोनू)
- डीओपी: वासु
- यशी फिल्म्स क्रिएटिव हेड: पंकज तिवारी, यूके निर्माता: विपुल शर्मा, Easymytrip.com, प्रशांत शेल्के (प्रोजेक्ट सुपरवाइजर)
- गीतकार: आशुतोष तिवारी, अजीत हलचल, रजनीश मिश्रा, यादव राज
- संकलन : हरीश चौधरी
- डी. आई. कालरिस्ट : मनिंदर सिंह (बंटी)
- वीएफएक्स: अ विजुअल एफएक्स मीडिया
- पीआरओ: रंजन सिंह
- बैनर: यशी फिल्म्स प्रा. लिमिटेड प्रेजेंट एंड ए पिक्टोरियल फिल्म्स लिमिटेड
- म्यूजिक ऑन : Enterr10 रंगीला
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म के गानें
इस फिल्म के कुछ गानें हमने नीचे दिए हुए हैं, आप इन गानों का ऑडियो (MP3) और वीडियो (Video) डाउनलोड करके सुन सकते हैं और देख भी सकते हैं।
- मेरे दोस्तों की भाभी बनोगी क्या
- रजऊ कहके बुलावा हो
- घरवा में घुसे कउनो चोर हो
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया है, आप लोग देखिये और हमें बताइये की आपको यह ट्रेलर कैसा लगा।
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से प्रेम पर आधारित है, होता कुछ इस तरह से है की खेसारी लाल जाते हैं लंदन और वहां पर वे मधु शर्मा के साथ में रहते हैं। उनको वहाँ पर बाथरूम साफ़ करने का काम मिलता है लेकिन वे इस काम को नहीं करना चाहते और फिर उनका दोस्त कहता है की यदि तुम किसी फिरंगी लड़की को पटा लेते हो तो तुम्हारी लाइफ सेट हो जाएगी और तुम्हे ऐसे काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
और इसी चक्कर में खेसारी लाल एक फिरंगी लड़की को पटा भी लेते हैं लेकिन जब वह लड़की इनके साथ जबरदस्ती करने लगती हैं तो वे वहां से भाग जाते हैं। और फिर उनको अहसास होता हैं की वे तो मधु शर्मा को चाहने लगे हैं फिर दोनों में प्यार का इकरार हो जाता हैं लेकिन कुछ दिनों बाद मधु अपने घर बिहार चली जाती हैं और उनकी शादी उनके पुराने प्रेमी के साथ उनके पिता जी फिक्स कर देते हैं।
अब खेसारी जी अपने प्यार को पाएंगे या नहीं पाएंगे, वे बिहार जायेंगे या नहीं जायेंगे यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी, हम भी फिल्म देखेंगे आप लोग भी देखिएगा और बताइयेगा की आप लोगो को यह फिल्म कैसी लगी।
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म को कैसे देखे और डाउनलोड करें?
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म पूरे बिहार में 13 मई 2022 को रिलीज़ कर दी गई है। फिल्म का जब टेलीविज़न प्रीमियर होगा इसके बाद ही फिल्म यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी फिर आप लोग इस फिल्म को ऑनलाइन देख भी पाएंगे और डाउनलोड भी कर पाएंगे।