थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी, यश कुमार और निधि झा
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। देखें थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर, रिलीज़ डेट, स्टार कास्ट, निर्माता, निर्देशक की जानकारी। फिल्म के गानें, कहानी और भी अन्य जानकारियाँ।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म यश कुमार मिश्रा की आने वाली फिल्म का नाम है जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर मई 2021 को रिलीज़ कर दिया गया है, इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा के साथ निधि झा (लूलिया) ने एक्टिंग किया है।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म की सम्पूर्ण जानकारी
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
इस फिल्म का ट्रेलर 24 मई 2021 को ज़ी म्यूजिक भोजपुरी (ZEE Music Bhojpuri) यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। और अभी तक इस फिल्म के ट्रेलर को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद कर रहे हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसको आप पूरे परिवार के साथ बैठ कर देख सकते हैं।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार
इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं यश कुमार, निधि झा, अंजना सिंह, महेश आचार्य, रोहित सिंह मटरू, श्रद्धा नरवाल, पुष्पा वर्मा, काजल सिंह, बबीता ठाकुर, राधे कुमार, मनोज मोहानी, श्रवण तिवारी और अन्य।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म के निर्माता, निर्देशक, गीतकार इत्यादि
- बैनर : यश कुमार एंटरटेनमेंट
- निर्माता: यश कुमार
- निर्देशक: सुजीत वर्मा
- गीतकार: राजेश मिश्रा
- छायाकार: जहांगीर सैय्यद
- संगीत : मुन्ना दुबे
- कला : अंजनी तिवारी
- फाइट : हीरा यादव
- कार्यकारी निर्माता: मोनू उपाध्याय
- संपादक: गुरजेंट सिंह
- गायक: यश कुमार, विजय चौहान, आलोक कुमार, खुशबू जैन और रोहित कुमार
- बैकग्राउंड साउंड : राजा यादव
- कोरियोग्राफर: प्रवीण शेलार, महेश आचार्य
- संवाद: एस.के. चौहान और संदीप कुशवाहा
- कहानी और पटकथा : एस.के. चौहान
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म के MP3 गानें
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म के गाने बहुत मधुर हैं, इस फिल्म के कुछ MP3 गानें नीचे दिए गए हैं।
- धरती पे उतरल बा चांद बदरी के घुंघटवा डाल के
- भवरा नियन कहे हमरा आगे पीछे डोला तारा, बूझ ना पाई का कान में भनन-भनन बोला तारा
- चांद भी फिका लागे मेरी बन्नो के आगे, हाय मैं मर जावां मर जावां गुड़ खाके
- राम सिया राम जय जय राम सिया राम
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म के वीडियो गानें
इस फिल्म के वीडियो गानें आप यूट्यूब से देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। गानें जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज़ किये जाएंगे हम जानकारी प्रदान करेंगे।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर वीडियो
ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया हैं आप लोग देखिये और डाउनलोड करिये
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म की कहानी
इस फिल्म में यश कुमार मिश्रा का नाम रास बिहारी है जो की मकान मालिक हैं, निधि झा (राधिका तिवारी) ने इनके मकान में एक कमरा किराये पर लिया है, लेकिन रास बिहारी के लाख कोशिशों के बावजूद कमरा खाली नहीं कर रही हैं। रास बिहारी को चंदू चायवाला मुफ्त सलाह देता रहता हैं लेकिन कोई भी उपाय काम नहीं करता।
फिर आते हैं इंस्पेक्ट धुरेन्दर सिंह जो की कभी रास बिहारी के साइड हो जाते हैं और कभी राधिका तिवारी के साइड। इस नोक झोक में रास बिहारी राधिका तिवारी से प्यार करने ki कोशिश भी करते हैं। साथ ही साथ इंस्पेक्ट धुरेन्दर सिंह भी राधिका तिवारी से प्यार कर बैठते हैं। अब किसका प्यार सफल होता हैं और राधिका कमरा खाली करती हैं या नहीं ये तो आपको फिल्म देखने के बाद में ही पता चलेगा।
फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है, कॉमेडी, हंसी, मजाक से भरपूर फिल्म है थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार, जब भी यह फिल्म रिलीज़ हो तो आप लोग अवश्य देखें।
थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म को कैसे देखें और डाउनलोड करें ?
अभी आप थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर देख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते हैं। जब फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ की जाएगी फिर आप इस फिल्म को डाउनलोड कर पाएंगे।